{"_id":"619fcaf43119d05a2a3272e4","slug":"the-chain-and-cash-looted-by-attacking-the-restaurant-operator-late-at-night-rewari-news-rtk6309029121","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात रेस्टोरेंट संचालक पर हमला कर लूटे चेन और नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात रेस्टोरेंट संचालक पर हमला कर लूटे चेन और नकदी
विज्ञापन
कोसली में व्यापारी के साथ हुई लूट के मामले में सीसीटीवी खंगालते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीती देर रात बदमाशों ने एक रेस्टोरेंट संचालक पर हमला कर सोने की चेन व नकदी लूट ली। संचालक ने पुलिस को इसकी सूचना दी और दो आरोपियों के नाम भी बताए। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी लालाराम उर्फ रामभगत ने गांव भाकली के बस स्टाप के निकट रेस्टोरेंट चलाता है। रात को करीब नौ बजे वह रेस्टोरेंट से पैदल ही घर जा रहा था। बस स्टैंड के सामने सड़क पर पहुंचे तो चार युवकों ने पीछा किया। उनमें से एक ने उस पर डंडे से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ हमले में वह बेहोश हो गए और बदमाश उससे सोने की चेन, मोबाइल और 44500 रुपये छीन कर भाग गए। लालाराम के अनुसार हमलावर काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार थे। आरोपी एक को शिव कालोनी निवासी दीपक व दूसरे को गुलाब कह कर बुला रहे थे। अन्य दो आरोपियों तो को वह सामने आने पर पहचान सकता है। एक राहगीर ने लालाराम को सड़क पर पड़ा देख कर उसके परिजनों को सूचना दी। परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और उसे रेवाड़ी स्थित अस्पताल लेकर आए।
सीसीटीवी में अपराधियों को खोज रही पुलिस
कोसली थाना प्रभारी मनोज कुमार बाजार में पहुंचे और घटनास्थल के आसपास प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। एक जगह लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश लाला राम पर हमला करते हुए दिखाई भी दे रहे हैं। पुलिस अन्य कैमरों की फुटेज की जांच भी कर रही है। फिलहाल पुलिस ने लाला राम की शिकायत पर दीपक, गुलाब व दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
घटनास्थल के आसपास के कैमरों की जांच की जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपितों पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। -मनोज कुमार, एसएचओ कोसली थाना।