फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The car rider took the goat tied outside the house

घर के बाहर बंधा बकरा उठा ले गए कार सवार

Fri, 05 Aug 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
The car rider took the goat tied outside the house
रेवाड़ी। जिले के गांव मायण से कार सवार युवक एक घर के सामने से बंधा बकरा उठा ले गए। ग्रामीण ने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव मायण निवासी इशहाक ने कहा कि उनका घर गांव खालेटा की ओर जाने वाले मार्ग के किनारे बना हुआ है। उन्होंने दोपहर के समय अपना बकरा घर के दरवाजे के सामने बांधा हुआ था। इसी दौरान एक कार उनके घर के सामने आकर रुकी। कार से उतरे युवक घर के सामने बंधा बकरा उठाकर भाग गए। कार में दो युवक सवार थे। बकरा उठाते देखकर इशहाक मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक भाग चुके थे। इशहाक कार के रजिस्ट्रेशन नंबर लेने में कामयाब हो गए। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। खोल थाना पुलिस ने इशहाक की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed