फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The campaign of the tricolor program of every house will start from two: DC

हर घर तिरंगा कार्यक्रम की मुहिम दो से होगी शुरू : डीसी

Sun, 31 Jul 2022 10:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
The campaign of the tricolor program of every house will start from two: DC
रेवाड़ी। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 2 से 15 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे। 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम होगा। इनके अनुसार 2 अगस्त को उच्चतर शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा सेमिनार, कार्यशाला, भाषण प्रतियोगिता, कविता पाठ इत्यादि करवाए जाएंगे। उक्त जानकारी डीसी अशोक कुमार गर्ग ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 2 व 3 अगस्त को जिला, उपमंडल, खंड, ग्रामीण स्तर पर तिरंगा बिक्री केंद्रों का उदघाटन होगा। हर गांव में ग्राम सभाओं का आयोजन होगा। तिरंगा उचित मूल्य की दुकान, डाकघर, पंचायत घर, सामान्य सेवा केंद्र, आंगनबाड़ी सेंटर, सरकारी स्कूल और शहरी क्षेत्र में नगर पालिका व परिषद के कार्यालयों में विक्रय के लिए रखा जाएगा। वन विभाग द्वारा 2 से 15 अगस्त तक जिला में पौधारोपण कार्यक्रम तिरंगे के साथ चलाया जाएगा। इसी तरह 3 से 8 अगस्त जिला स्तर, उपमंडल व प्रत्येक खंड पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसके तहत 3 अगस्त को गांव और खंड स्तर पर 4 अगस्त को उपमंडल स्तर पर 5 अगस्त को जिला स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। सभी सरकारी एवं गैर सरकारी व्यावसायिक संस्थानों में 3 अगस्त से 5 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करवाए जाएंगे। जिला व उपमंडल स्तर पर 6 से 7 अगस्त को राहगीरी कार्यक्रम करवाया जाएगा। जिला में ऐतिहासिक स्थानों पर 8 से 9 अगस्त तक हर घर तिरंगा से संबंधित कार्यक्रम होंगे। शिक्षा विभाग द्वारा 8 से 15 अगस्त तक सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में विशेष प्रार्थना सभाएं होंगी। प्रत्येक स्कूल में 10 अगस्त को अभिभावक-शिक्षक की बैठक होगी तथा 15 अगस्त को प्रत्येक स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। डीसी ने बताया कि 8 से 15 अगस्त स्कूल स्तर पर प्रभात फेरी का आयोजन होगा। प्रत्येक स्कूल यह भी सुनिश्चित करेगा कि कम से कम 50 से 100 विद्यार्थी स्कूल के नजदीक क्षेत्र में प्रभात फेरी करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed