फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The budget of Rs 12.25 crore was unanimously passed in the meeting of Napa Bawal.

Rewari News: नपा बावल की बैठक में 12.25 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पास

Wed, 21 Jan 2026 11:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
The budget of Rs 12.25 crore was unanimously passed in the meeting of Napa Bawal.
नगर पालिका बावल में आयोजित बैठक। संवाद - फोटो : 1
बावल। नगर पालिका बावल में बजट को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पालिका का कुल बजट 12 करोड़ 25 लाख रुपये पास किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता नगर पालिका प्रधान एडवोकेट वीरेंद्र ने की। बैठक में नपा उपप्रधान अर्जुन चौकन सहित सभी पार्षदों और नगर पालिका के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान चर्चा के बाद सर्वसम्मति से बजट को पारित कर दिया गया।
शहर के समग्र विकास कार्यों के लिए लगभग 11 करोड़ 79 लाख 40 हजार रुपये खर्च किए जाने का अनुमान है। शेष राशि प्रशासनिक खर्चों और अन्य आवश्यक मदों में उपयोग की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक के दौरान प्रमुख रूप से सड़कों के निर्माण और मरम्मत, शहर के सुंदरीकरण, स्ट्रीट लाइट और बिजली व्यवस्था को मजबूत करने व सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर बजट खर्च करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सुनील कुमार, अनिल कुमार, किरण महंदीरता, रेखा देवी, देवेंद्र अरनेजा, सुबेसिंह, होशियार सिंह, रमेश कुमार सहित कई पार्षद उपस्थित रहे। सभी पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों से जुड़ी समस्याओं और विकास प्रस्तावों को भी बैठक में रखा।

---------------
बावल के विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया बजट
नगर पालिका प्रधान वीरेंद्र ने कहा कि यह बजट बावल शहर के विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। सड़कें, नालियां, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता जैसे मूलभूत कार्यों पर विशेष फोकस रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed