{"_id":"6900f9d1ab192c1917095f64","slug":"the-body-of-a-70-year-old-man-was-found-hanging-from-a-tree-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पेड़ से लटका मिला 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव, कुत्ते ने नोचे थे पांव, पांच दिन पुरानी है डेडबॉडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पेड़ से लटका मिला 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव, कुत्ते ने नोचे थे पांव, पांच दिन पुरानी है डेडबॉडी
Tue, 28 Oct 2025 10:44 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी कुंड (रेवाड़ी)
संवाद न्यूज एजेंसी कुंड (रेवाड़ी)
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 28 Oct 2025 10:44 PM IST
सार
70 वर्षीय बुजुर्ग का करीब पांच दिन पुराना शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। बुजुर्ग के शव को कुत्तों ने नोचा था। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
गांव बोहका की बणी में मंगलवार सुबह एक 70 वर्षीय बुजुर्ग का करीब पांच दिन पुराना शव पेड़ से लटका हुआ मिला। शव के दोनों पांव कुत्ते द्वारा नोचे हुए थे। शव की पहचान गांव निवासी मुखत्यार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के मुताबिक सुबह छह बजे कुछ लोग बणी में टहलने गए थे, तभी उन्होंने एक पेड़ पर लटके व्यक्ति को देखा। मृतक ने कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही खोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर नागरिक अस्पताल रेवाड़ी के शवगृह में रखवाया गया। शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि मुखत्यार कुछ दिन पहले घूमने की बात कहकर घर से निकले थे, इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं थाना खोल प्रभारी गजराज ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन