फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The birth anniversary of Father of the Nation Mahatma Jyotiba Phule was celebrated in village Bikaner.

Rewari News: गांव बीकानेर में राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई

Sat, 12 Apr 2025 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
The birth anniversary of Father of the Nation Mahatma Jyotiba Phule was celebrated in village Bikaner.
फोटो: 02रेवाड़ी। गांव बीकानेर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयं
रेवाड़ी। गांव बीकानेर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन में सामाजिक क्रांति के अग्रदूत राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फुले की 198वीं जयंती मनाई गई। समारोह का आयोजन भारतीय नागरिक मंच की राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व रिटायर्ड लेक्चरर लक्ष्मीबाई लिसाना व आवाज फाउंडेशन हरियाणा के अध्यक्ष रामचंद्र रंगा लिसानिया, प्रदेश महासचिव सूबेदार मेजर सत्य नारायण सांभरिया निमोठ द्वारा किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति अवार्डी रोशनी देवी (पूर्व सरपंच) रहीं। मंच संचालन एडवोकेट राजकुमार जलवा (रिटायर्ड बीईओ) की ओर से किया गया। वहीं अतिविशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय अवाॅर्डी शिक्षक जय भगवान यादव खालेटा, आशा पूनिया नारनौल रही। विशिष्ट अतिथि जिला पार्षद प्रतिनिधि धनीराम मेहरा, सरपंच प्रतिनिधि रामजस, हरिराम सैनी बीकानेर, डॉ. अजीत धारूहेड़ा व मोनिका रंगा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण करके किया गया। इस मौके पर आवाज फाउंडेशन हरियाणा के जिला महिला सैल महेंद्रगढ़ की अध्यक्षा रेनू बाला, जिला रेवाड़ी महिला सैल की अध्यक्षा नीलम झोलरी, हिमांशु पनवाल नारनौल, कृष्ण कुमार सैनी, कंवर सिंह सैनी, कमल सिंह सैनी, रामचंद्र रंगा लिसानिया, सूबेदार मेजर सत्य नारायण सांभरिया निमोठ, लक्ष्मीबाई लिसाना, मोनिका मौैजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed