फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The accused of threatening to kill by showing a gun has been arrested

Rewari News: कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 23 Jun 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 23 Jun 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
The accused of threatening to kill by showing a gun has been arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



बावल। थाना बावल पुलिस ने गांव पनवाड़ निवासी एक व्यक्ति को कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में राजस्थान के जिला अलवर के गांव बिलाहेड़ी निवासी विक्रम को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो आरोपी पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
गांव पनवाड़ निवासी हुकम सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि 26 मार्च को वह खेत में सरसों काटने जा रहा था। इस दौरान रास्ते में गांव का नरेश उर्फ नरिया ट्रैक्टर पर आया और देशी कट्टा दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह ट्रैक्टर लेकर भाग गया।
विज्ञापन

बावल पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी गांव पनवाड़ निवासी नरेश उर्फ नरिया और गांव टिकला निवासी बच्चू सिंह को गिरफ्तार किया था। नरेश के कब्जे से कट्टा बरामद किया था। पूछताछ में पता चला कि नरेश ने गांव टिकला निवासी बच्चू से कट्टा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चू को विक्रम ने कट्टा उपलब्ध कराया था। इस मामले में पुलिस ने विक्रम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed