फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The accused of theft escaped by dodging the policemen

पुलिस कर्मियों को चकमा देकर चोरी का आरोपी भागा

Sun, 25 Jul 2021 10:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
The accused of theft escaped by dodging the policemen
रेवाड़ी। रविवार को रेवाड़ी कोर्ट में पेशी पर ले जाते समय धारूहेड़ा के बस स्टैंड पर जाम को खुलवाने में व्यस्त पुलिसकर्मियों को चकमा देकर चोरी का एक आरोपी फरार हो गया। इसकी सूचना मिली तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार झज्जर जिले के गांव बादली निवासी अरुण अपने भाई भारत व दोस्त बिहार निवासी ब्रिगेडियर कुमार के साथ वाल्मीकि बस्ती में किराए पर रहता है। शुक्रवार की रात को कमरे से उनका मोबाइल चोरी हो गया। चोरी करने वाले आरोपी रोहित को लोगों ने मौके पर पकड़ लिया था। लेकिन रात के समय वह फरार हो गया था। सेक्टर-छह थाना पुलिस ने अरुण की शिकायत पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर शनिवार की शाम को आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

रविवार को पुलिसकर्मी गाड़ी में आरोपी को पेश करने के लिए रेवाड़ी स्थित अदालत में लेकर जा रहे थे। रास्ते में बस स्टैंड के निकट जाम लगा हुआ था। पुलिसकर्मी गाड़ी से नीचे उतरकर जाम खुलवाने लग गए। इसी दौरान आरोपी पीछे से पुलिस की गाड़ी से उतरकर फरार हो गया। आरोपी के हिरासत से फरार होने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सेक्टर- 6 के एसएचओ जगदीश प्रसाद ने बताया कि आरोपी युवक को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करना था। आरोपी युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। पुलिस ने टीम आरोपी की तलाश कर रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed