फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The accused of cheating of 15 lakhs on remand

15 लाख की ठगी का आरोपित रिमांड पर

Sat, 13 Nov 2021 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
The accused of cheating of 15 lakhs on remand
रेवाड़ी। जिले के गांव मामडिया अहीर निवासी एक व्यक्ति को नौकरी का झांसा देकर 15 लाख रुपये ठगने के मामले में खोल थाना पुलिस ने एक आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड पर लिया गया आरोपी राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ के निकट स्थित गांव रामसिंहपुरा का निवासी अजय राठौड़ है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव मामडिया अहीर निवासी जलदीप ने कहा था कि वह सेना से सेवानिवृत्त हैं। राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ के गांव नीनाण निवासी सुरेश कुमार भी उनके साथ सेना में नौकरी करता था। सुरेश ने जलदीप से उसके रिश्तेदार के दो लड़कों को सशस्त्र सुरक्षा बल में नौकरी लगाने का झांसा दिया था।
विज्ञापन

सुरेश ने बताया था कि पीड़ित को बताया कि उसका साला कई और लोगों की भी नौकरी लगवा चुका है। सुरेश ने दो युवकों को नौकरी लगवाने के लिए 15 लाख रुपये मांगे तथा नौकरी नहीं लगने पर सारी रकम वापस लौटाने का वादा किया था। नौ जुलाई 2019 को उन्होंने सुरेश कुमार के दिए दो बैंक खातों में एक लाख 22 हजार रुपये जमा करा दिए थे तथा तीन लाख रुपये नकद दे दिए थे। 14 सितंबर 2019 को सुरेश ने बताया कि दोनों लड़कों का रांची में टेस्ट होना है। उसी दिन बजरंग नाम के व्यक्ति के जरिये तीन लाख रुपये और ले लिए थे। अक्टूबर 2019 को सुरेश स्वयं उनके घर आया तथा बताया कि दो लड़कों की भर्ती होनी है तथा शेष रकम भी देनी होगी। अक्टूबर में सुरेश उनसे सात लाख 78 हजार रुपये और ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश कुमार ने व्हाट्सएप पर भर्ती से संबंधित कागजात भी भेजे, जो बाद में फर्जी निकले थे। आरोपी ने न लड़कों की नौकरी लगवाई और न रकम लौटाई। रुपये मांगने पर सुरेश कुमार व उसकी पत्नी गीता ने झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी थी। खोल थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी सुरेश और मदनलाल को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों से पूछताछ के बाद अजय राठौड़ का नाम भी धोखाधड़ी में नाम सामने आया था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि अजय राठौड़ धोखाधड़ी के मामले में राजस्थान की नोहर जेल में बंद है। पुलिस ने आरोपी को जेल से प्रोडक्शन पर लेकर स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed