फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The accused of cheating a woman by deceiving her jewellery was arrested

Rewari News: झांसा देकर महिला से जेवरात ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 08 May 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 08 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The accused of cheating a woman by deceiving her jewellery was arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। चौकी सेक्टर-3 पुलिस ने महिला को झांसा देकर उसके जेवरात ठगने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के गांव ठंडा नाला गुलरभोज निवासी मोहम्मद जाहिद के रूप में हुई है।

गत वर्ष 6 मार्च को सेक्टर-3 निवासी एक महिला ने शिकायत में बताया था कि वह दोपहर में बाजार जा रही थी कि एक लड़के ने डॉ. शीतल वर्मा का पता पूछा। उन्होंने जानकारी होने से मना कर दिया। इसके बाद उसका एक और साथी वहां आ गया। दोनों ने झांसा देकर उसकी चार सोने की चूड़ियां, एक जोड़ी कानों के टॉप्स व दो सोने की अंगूठियां निकलवा लीं। इसके अलावा उसका मोबाइल फोन व पर्स से नकदी भी ले गए। थाना माडल टाउन में ठगी का मामला दर्ज किया था। इस मामले में आरोपी मोहम्मद शहजाद व खुर्शीद को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने मोहम्मद शहजाद के कब्जे से 2500 व खुर्शीद के कब्जे से 2 हजार रुपये बरामद किए थे। इस मामले में पुलिस ने मोहम्मद जाहिद को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed