{"_id":"6907ac91de5d5ea1e104cb37","slug":"the-absence-of-white-stripes-at-the-kapuri-intersection-in-jainabad-village-has-increased-the-risk-of-accidents-rewari-news-c-198-1-rew1001-228331-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जैनाबाद गांव के कपूरी चौराहे पर नहीं बनी सफेद पट्टियां, हादसों का खतरा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जैनाबाद गांव के कपूरी चौराहे पर नहीं बनी सफेद पट्टियां, हादसों का खतरा बढ़ा
Mon, 03 Nov 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
लगातार हो रही दुर्घटनाओं से परेशान जानकारी देते ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
कुंड। डहीना-कुंड रोड पर जैनाबाद गांव स्थित कपूरी जाने वाले चौराहे पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं से ग्रामीणों में रोष है। सड़क पर एचएसआरडीसी विभाग की ओर से कुछ समय पहले स्पीड ब्रेकर तो बना दिए गए लेकिन उन पर सफेद पट्टियां (जेबरा लाइन) नहीं लगाई गईं। इस वजह से चालकों को ब्रेकर का अंदाजा नहीं लग पाता और वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।
राजबीर प्रधान ने बताया कि यह चौराहा बेहद व्यस्त और घुमावदार मोड़ वाला है, जहां से रोजाना स्कूल बसें गुजरती हैं। बड़ी संख्या में बच्चे इसी स्थान से बसों में बैठते हैं जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने विभाग से मांग की कि चौराहे पर जल्द से जल्द सफेद पट्टियां और रिफ्लेक्टर लाइटें लगाई जाएं ताकि वाहनों को दूर से ही ब्रेकर और मोड़ का संकेत मिल सके और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। यहांं राजेश पंच, अमीलाल बोहरा, देशराज पीटीआई, बलवान, सोनू, अनिल कुमार, संजय सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एचएसआरडीसी विभाग से अपील की कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द कार्रवाई की जाए।
वहीं रितु शर्मा पंच ने बताया कि यह सड़क एचएसआरडीसी विभाग के तहत बनाई गई है इसलिए विभाग को तुरंत सफेद पट्टियां और रिफ्लेक्टर लगाने चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते सुधार नहीं किया गया, तो यह चौराहा किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।