फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The absconding accused in the murder case of a youth was arrested.

Rewari News: युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

Wed, 19 Nov 2025 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
The absconding accused in the murder case of a youth was arrested.
फोटो: 03रेवाड़ी। युवक की हत्या के मामले में आरोपी। स्रोत: पुलिस प्रवक्ता
रेवाड़ी। ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत गढ़ी बोलनी चौकी पुलिस टीम ने गांव बोलनी निवासी एक युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव बिरनवास निवासी जोगेंद्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में चौकी इंचार्ज एसआई महिपाल ने बताया कि इस मामले में गांव बोलनी निवासी रामकिशन ने 28 अगस्त को चौकी में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी कि 27 अगस्त की रात को उनके गांव के स्कूल के पास गांव के ही कुछ युवकों ने उसके चचेरे भाई के लड़के योगेश को लाठी-डंडों और फरसे से चोटे मारी थी।
विज्ञापन

इससे योगेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद उन्होंने योगेश को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया दिया था। इस दौरान 28 अगस्त को अस्पताल में उपचार के दौरान योगेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने थाना कसौला में हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त दो आरोपी गांव बोलनी निवासी देवेन्द्र उर्फ भूरिया व सुमित उर्फ कालिया को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में आरोपी जोगेंद्र काफी दिनों से फरार चल रहा था। चौकी गढ़ी बोलनी पुलिस ने सोमवार को मामले में संलिप्त आरोपी जोगेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed