फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The absconding accused arrested in the case of murder of financier and looting Rs 6 lakh

Rewari News: फाइनेंसर की हत्या कर छह लाख रुपये लूटने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 05 Sep 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 05 Sep 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
The absconding accused arrested in the case of murder of financier and looting Rs 6 lakh
फोटो : 12आरोपी, बलजीत रूप। स्रोत : पुलिस
धारूहेड़ा। सेक्टर-तीन मार्केट के निकट एक फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या कर 6 लाख रुपये लूटने के मामले में दो साल से फरार चल रहे एक और आरोपी राजस्थान के जिला डिंग के गांव जोलशत्रुदिन गढ़ी निवासी बलजीत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है। इस मामले में सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार 18 सितंबर 2023 की देर शाम गांव संगवाड़ी निवासी विशाल शर्मा सेक्टर-3 में बाइक से एक फाइनेंस कंपनी के कैश कलेक्शन के लिए गए थे। इसी दौरान कॉम्प्लेक्स के पीछे वाली गली में पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने विशाल को घेर लिया। विशाल शर्मा के पास एक बैग में 6 लाख रुपये थे।
विज्ञापन

इसकी जानकारी बदमाशों को थी। विशाल ने जब कैश वाला बैग नहीं छोड़ा तो बदमाशों ने उनको गोली मार दी और कैश से भरा बैग छीनकर भाग गए थे। उसी रात विशाल शर्मा की गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने थाना माडल टॉउन में आरोपियों के खिलाफ लूट, हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त सात आरोपी कुलदीप उर्फ ताका उर्फ दीप, बलदेव सिंह, सतनाम सिंह उर्फ टीटू, चरण सिंह उर्फ चरणी, सलीम, महताब व इमरान को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल फोन, वारदात में प्रयोग की गई एक बाइक, एक देशी पिस्टल, एक जिंदा रौंद व 4 लाख 71 हजार रुपये कैश बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed