फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tender process for new bus stand will start soon

Rewari News: नए बस अड्डे के लिए जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया

Fri, 07 Feb 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 07 Feb 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Tender process for new bus stand will start soon
फोटो : 08सेक्टर-12 में बनेगा बस स्टैंड। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर में नए बस अड्डे के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। निर्माण के लिए रोडवेज ने पीडब्ल्यूडी को बजट ट्रांसफर कर दिया है। इस माह टेंडर जारी होने की उम्मीद है। अगर इस माह टेंडर लग जाता है, तो अप्रैल से काम शुरू हो जाएगा। अगर सिंगल बिड मिली तो फिर टेंडर प्रक्रिया में अधिक वक्त लग सकता है, अर्थात री-टेंडर किए जा सकते हैं तो फिर काम शुरू होने में मई तक का वक्त लग जाएगा। टेंडर देने के लिए कम से कम 2 फर्म के आवेदन आने जरूरी हैं, जिनमें से सस्ते में लेने वाली फर्म को टेंडर देंगे।
वर्ष 2008-09 में हुड्डा शासन में बस अड्डे की घोषणा हुई थी। इसका निर्माण 16 साल बाद निर्माण किया जाएगा। बस अड्डे को लेकर पिछले दिनों सरकार की ओर से 65.32 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। आबादी के हिसाब से परिवहन क्षेत्र में भी शहर काफी पिछड़ा हुआ है। मौजूदा समय में 177 रोडवेज बसों की जरूरत है, अभी विभाग के पास 152 बसें मौजूद हैं। कई ग्रामीण रूटों पर तो विभाग की बसें भी नहीं पहुंच पा रही हैं। यही कारण है कि हाल ही में प्राइवेट बसों को परमिट दिया गया है। मौजूदा बस स्टैंड की हालत भी काफी खस्ताहाल हो चुकी है। मगर अभी तक नया बस स्टैंड नहीं बन पाया है, इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। पुराने बस स्टैंड से ही काम चलाया जा रहा है। बसों को खड़ी करने तक की भी जगह कई बार डिपो में नहीं होती है।
विज्ञापन

जलभराव से मिलेगी निजात : अभी बस अड्डे पर बारिश के दिनों में बड़ी मुसीबत खड़ी हो जाती है। परिसर में बारिश का पानी जमा हो जाता है। हाल ये हो जाते हैं कि बस अड्डे के अंदर प्रवेश तक कर पाना यात्रियों के लिए परेशानी भरा बना रहता है। नए बस अड्डे का निर्माण इस बात पर विशेष ध्यान देकर किया जाएगा। इसमें पानी निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम लगे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------

अभी जाम में फंस जाती हैं बसें, शहर में हैं 1300 ऑटो

वर्तमान में बस अड्डा शहर के बीचों बीच है। शहर की लाइफलाइन सर्कुलर रोड पर बस अड्डे के कारण शहर जाम लगा रहता है जिससे लोग परेशान होते हैं। एक तो यात्री दबाव ज्यादा, उस पर निजी बसें और करीब 1300 ऑटो के कारण हर समय जाम के हालात रहते हैं। बस अड्डे के साथ ही नाईवाली चौक, झज्जर चौक, धारूहेड़ा चुंगी एरिया से निकलना मुश्किल हो जाता है। इसमें रोडवेज बसें फंसकर खड़ी हो जाती हैं तो कभी जाम का खुद भी कारण बनती हैं।


वर्जन:
रोडवेज की तरफ से पीडब्ल्यूडी को बजट ट्रांसफर कर दिया गया है। अब पीडब्ल्यूडी को टेंडर करने हैं। पीडब्ल्यूडी की तरफ से बस अड्डे का निर्माण होने के बाद रोडवेज को हेंडओवर किया जाएगा। फिर बस स्टैंड शुरू होगा।
- देवदत्त, जीएम रोडवेज रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed