{"_id":"65da4ddda19c22cc7305242a","slug":"tender-floated-for-preparing-dpr-of-7-development-works-worth-rs-37-crores-rewari-news-c-198-1-rew1001-201240-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 37 करोड़ के 7 विकास कार्यों की डीपीआर तैयार करने के लिए लगाया टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 37 करोड़ के 7 विकास कार्यों की डीपीआर तैयार करने के लिए लगाया टेंडर
Sun, 25 Feb 2024 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर परिषद कार्यालय। संवाद
रेवाड़ी। मीटिंग के 39 दिन बाद शहर में 37 करोड़ के 7 विकास कार्यों को सिरे चढ़ाने के लिए आखिरकार सलाहकार नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। टेंडर के माध्यम से सलाहकार तय होने थे, जिसकी सलाह पर कार्यों की पूरी रूपरेखा तैयार होगी। वहीं, अब टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
टेंडर भरने की अंतिम तिथि 6 मार्च है। इन प्रोजेक्ट के डिजाइन से लेकर एस्टीमेट तैयार करने में भी सलाहकार की अहम भूमिका होगी। उपरोक्त 7 कामों के अलावा नगर परिषद का नया कार्यालय बनाने की भी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दरअसल, प्रदेश सरकार के निर्देश पर नगर परिषद ने कुल 37 करोड़ के 7 कामों के प्रस्ताव तैयार किए थे। जिसमें डिजिटल लाइब्रेरी, आरओडब्लयू अनाज मंडी मार्ग से राजीव चौक तक सड़क निर्माण, दिव्या नगर योजना, शमशान घाट, शहर के पार्कों का विकास, विभिन्न वार्डों का विकास, कम्युनिटी सेंटर की स्थिति में सुधार आदि कार्य शामिल हैं। प्रक्रिया शुरू होने पर पार्षदों ने भी राहत की सांस ली है।
16 जनवरी को हुई थी मीटिंग
नगर परिषद में फाइनेंस कमेटी की बैठक 16 जनवरी को हुई थी। यह बैठक मुख्य रूप से राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विकास कार्यों संबंधी डीपीआर तैयार करने के आदेशों की वजह से की गई थी। नगर परिषद में विकास कार्यों को लेकर करीब सात एजेंडें फाइनेंस कमेटी के समक्ष रखे थे। मीटिंग में जो विकास कार्यों की लिस्ट पार्षद के समक्ष रखी गई, उस पर सभी पार्षदों ने आपसी सहमति दे दी थी।
विज्ञापन
नगर परिषद को लोगों का झेलना पड़ता है विरोध
बता दें कि मौजूदा समय में शहर के पार्कों की हालत काफी खराब है जिसे लेकर स्थानीय स्तर भी लोगों का विरोध नगर परिषद को झेलना पड़ रहा है। ऐसे में पार्कों की हालत सुधरती है तो लोगों को काफी हद तक लाभ होगा। दूसरी तरफ कम्युनिटी सेंटर को दुरुस्त करने की मांग लंबे समय से की जा रही है। साथ ही विभिन्न वार्डों में अभी तक कोई विशेष विकास कार्य नहीं हो पाए हैं।
हाउस की मीटिंग में पास हुए विकास कार्यों के टेंडर भी लगाए जाएं : प्रवीण
फाइनेंस कमेटी के सदस्य और पार्षद प्रवीण ने बताया कि आचार संहिता लगने से पहले विकास कार्यों को लेकर टेंडर लगाया गया है, यह काफी अच्छी बात है। मगर जो विकास कार्य कुछ दिनों पहले हाउस की मीटिंग में पास हुए थे। उसका कुछ अता पता नहीं है। आचार संहिता लगने से पहले हाउस की मीटिंग में पास हुए विकास कार्यों के भी टेंडर जरूर लगाए जाएं ताकि बाद में किसी प्रकार की समस्या ना हो।
नप का बनेगा नया भवन
नप के मौजूदा भवन में कमरे कम पड़ने और सुविधाओं का अभाव होने के चलते नया भवन तैयार करने को लेकर लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे। नाईवाली चौक पर कार्यालय बनने के बाद पार्किंग के रूप में शहर को एक बड़ी सौगात मिल सकती है। वर्तमान कार्यालय परिसर में मल्टी
स्टोरी पार्किंग तैयार करने का विचार किया जा रहा है।
-- -- --
इन कार्यों को लेकर की जा रही डीपीआर तैयार
डिजिटल लाइब्रेरी 5 करोड़
आरओडब्लयू अनाज मंडी मार्ग से राजीव चौक 5 करोड़
दिव्या नगर योजना 2 करोड़
शमशान घाट भूमि 5 करोड़
शहर के पार्कों का विकास 5 करोड़
वार्डों का विकास 10 करोड़
कम्युनिटी सेंटर में सुधार 5 करोड़
-- -- -- --
शहर में जल्द से जल्द विकास कार्य हो, इसके लिए लगातार प्रयास जारी है। सलाहकार नियुक्त होने के बाद आगे की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी जाएगी। शहरवासियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद