{"_id":"6a9da89f47180da1d10a3185","slug":"temperature-rises-as-the-sun-comes-out-chance-of-rain-again-starting-today-rewari-news-c-198-1-rew1001-244997-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: धूप निकलने से बढ़ा तापमान आज से फिर बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: धूप निकलने से बढ़ा तापमान आज से फिर बारिश के आसार
Sun, 06 Sep 2026 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में रविवार को सुबह से ही तेज धूप निकली रही। बारिश के बाद मौसम साफ होने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को फिर बारिश होने के आसार हैं।
शनिवार को जिले में तेज बारिश हुई थी। इसके चलते अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 6 से 7 सितंबर के दौरान मौसम में परिवर्तन रहने की संभावना है। इस अवधि में बीच-बीच में बादल छाए रह सकते हैं। प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी जिलों में कहीं-कहीं तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। संवाद