{"_id":"6801497331bc44b076048d35","slug":"temperature-reached-42-degrees-heat-wave-continuednights-also-became-hot-rewari-news-c-198-1-rew1001-218074-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 42 डिग्री पहुंचा तापमान, लू चली रही...रातें भी हुई गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 42 डिग्री पहुंचा तापमान, लू चली रही...रातें भी हुई गर्म
Fri, 18 Apr 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। वीरवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस दौरान दिन में लू भी चली, जिससे गर्मी का खूब एहसास हुआ। रातें भी अब गर्म हो चुकी हैं।
वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 2 दिन में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग ने बताया है कि 19 अप्रैल के दौरान मौसम खुश्क व तापमान में बढ़ोतरी होगी। अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है। मौजूदा मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी एडवाइजरी जारी की है। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि खासतौर से दोपहर 12 बजे से सायं 3 बजे के बीच धूप में सीधे ना जाएं।
बिजली की खपत 70 लाख यूनिट को पार कर चुकी
तापमान बढ़ने के कारण अब बिजली की खपत भी काफी बढ़ने लगी है। बिजली की खपत 70 लाख यूनिट को पार कर चुकी है। लोग अब कूलर, एसी फ्रिज का भी बड़े पैमाने पर उपयोग कर रहे हैं। अगर तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है तो 80 लाख यूनिट बिजली की खपत पहुंच सकती है।
विज्ञापन
हमेशा पानी की बोतल साथ रखें
फिजिशियन डॉक्टर मनीष ने बताया कि बढ़ती गर्मी में वृद्ध व कमजोर व्यक्तियों की खास देखभाल करें। खासतौर से जब वे अकेले हों तो कम से कम दिन में दो बार उनकी जांच करें। वे गर्मी से बेचैनी महसूस कर रहे हों तो उन्हें ठंडक देने का प्रयास करें, उनके शरीर को गीला रखें, उन्हें नहलाएं व उनकी गर्दन और बगलों में गीला तौलिया रखें, उनके शरीर को ठंडक देने के साथ डॉक्टर व एम्बुलेंस को बुलाएं, उन्हें अपने पास हमेशा पानी की बोतल रखने के लिए कहें।
अस्पताल में रोजाना ऐसे 100 से अधिक मरीज पहुंच रहे
गर्मी के कारण सिविल अस्पताल में उल्टी, चक्कर आना, घबराहट तेज सिरदर्द के मरीज बढ़ रहे हैं। अस्पताल में रोजाना ऐसे 100 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। फिलहाल चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में जितना हो सके, घर से निकलने से बचें। दोपहर में निकलने से लू भी लग सकती है, सुबह और शाम के समय ही घर से निकलें।