{"_id":"68eaa63aa637c40ed90f93c4","slug":"teenage-biker-killed-in-truck-collision-rewari-news-c-198-1-fth1001-227314-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ट्रक की टक्कर से बाइकसवार किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ट्रक की टक्कर से बाइकसवार किशोर की मौत
Sun, 12 Oct 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
भिवाड़ी। चोपानकी में शनिवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
चोपानकी निवासी नासिर बाइक से भिवाड़ी स्थित एक मेडिकल स्टोर पर जा रहा था। इसी बीच भिवाड़ी की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार लोडिंग ट्रक ने उसकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में नासिर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत भिवाड़ी के जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
नासिर के पड़ोसी इलियास खान ने बताया कि हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। नासिर पढ़ाई के साथ-साथ घर पर खेती-बाड़ी का काम करता था और अविवाहित था। हादसे के बाद उसके परिवार और गांव में मातम छाया हुआ है। पुलिस के अनुसार ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।