{"_id":"6a4fe54cb6c638283c02b2f6","slug":"teams-are-raising-awareness-among-people-about-preventing-dengue-and-malaria-rewari-news-c-198-1-rew1003-241595-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए लोगों को जागरूक कर रहीं टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए लोगों को जागरूक कर रहीं टीमें
Thu, 09 Jul 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
जांच के दौरान सड़क पर भरे पानी में दवाई डालते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। स्रोत: विभाग
रेवाड़ी। बारिश का मौसम शुरू होने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग डेंगू और मलेरिया की रोकथाम को लेकर अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें शहर के अलावा गांवों में जाकर लोगों को डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए लोगों को जागरूक कर रही हैं। साथ ही घरों और सार्वजनिक स्थानों पर मच्छरों के लार्वा की जांच कर रही है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक डेंगू का एक और मलेरिया के तीन मरीज सामने आ चुके हैं। मरीजों का उपचार किया जा रहा है और उनकी निगरानी रखी जा रही है।
विभाग का कहना है कि बारिश के दौरान जगह-जगह पानी जमा होने से एडीज और एनोफिलीज मच्छरों के पनपने का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी डॉ. जोगेंद्र तंवर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर कूलर, गमले, पानी की टंकियों, फ्रिज की ट्रे और अन्य स्थानों पर जमा पानी की जांच कर रही हैं।
लोगों को सप्ताह में एक दिन सूखा दिवस मनाने, कूलर का पानी बदलने और आसपास साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिन स्थानों पर लार्वा मिलता है, वहां तुरंत एंटी-लार्वा गतिविधियां कराई जा रही हैं।
विभाग ने लोगों से अपील की है कि तेज बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द, आंखों के पीछे दर्द या लगातार बुखार जैसे लक्षण दिखाई देने पर स्वयं दवा लेने की बजाय तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। बिना चिकित्सकीय सलाह के दर्द निवारक दवाएं लेने से बचें।