फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Team selection for state level wrestling competition will begin today

Rewari News: राज्यस्तरीय कुश्ती स्पर्धा के लिए आज से होगा टीम का चयन

Tue, 03 Jun 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 03 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Team selection for state level wrestling competition will begin today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। राज्यस्तरीय कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता के लिए जिलास्तरीय टीम का चयन 3 और 4 जून को बावल खेल स्टेडियम में होगा। इसी दौरान जिला कुमार और केसरी दंगल भी होगा। खिलाड़ियों का वजन 3 जून को सुबह 7 से 9 बजे तक लिया जाएगा। 9 बजे के बाद वजन नहीं होगा।
एक पहलवान केवल एक ही स्टाइल और एक ही वजन वर्ग में खेल सकता है। वजन वर्ग के अलावा कुमार व केसरी मुकाबले में भी भाग ले सकता है। सभी खिलाड़ियों को मूल आधार कार्ड, रिहायशी प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस साथ लाना होगा।
विज्ञापन

दस्तावेज नहीं होने पर वजन नहीं लिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में पहलवान अलग-अलग भार वर्ग में दमखम दिखाएंगे। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता और कुमार व केसरी दंगल का आयोजन 10 से 13 जून तक पंचकूला में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें पुरुष और महिला वर्गों की फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन कुश्ती करवाई जाएगी। प्रतियोगिता अंडर-17, जूनियर और सीनियर वर्गों में होगी।

पुरुष भार वर्ग : इसमें अंडर-17 फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन में 41-45, 48, 51, 55, 60, 65, 71, 80, 82 और 110 किलोग्राम भार वर्ग रखे गए हैं। जूनियर अंडर-21 फ्री स्टाइल में 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 और 125 किलोग्राम भार वर्ग होंगे।
जूनियर अंडर-21 ग्रीको रोमन में 55, 60, 64, 67, 72, 77, 82, 87, 97 और 130 किलोग्राम भार वर्ग तय किए गए हैं। सीनियर फ्री स्टाइल में 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 व 125 किलोग्राम भार वर्ग होंगे। सीनियर ग्रीको रोमन में 55, 60, 64, 67, 72, 77, 82, 87, 97 व 130 किलोग्राम भार वर्ग रखे गए हैं।

महिला भार वर्ग : इसमें अंडर-17 में 36-40, 43, 46, 49, 53, 57, 61, 65, 69 और 73 किलोग्राम भार वर्ग होंगे। जूनियर और सीनियर महिला वर्ग में 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 और 76 किलोग्राम भार वर्ग में मुकाबले होंगे।

वर्जन
राज्यस्तरीय कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता के लिए जिलास्तर पर टीम का चयन 3 और 4 जून को खेल स्टेडियम बावल में होगा। इसी दौरान जिला कुमार व केसरी दंगल भी होगा। - ममता देवी, कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed