Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Team Eco Warriors take first place in the KBC 3.0 competition

Rewari News: केबीसी 3.0 प्रतियोगिता में टीम इको वॉरियर्स प्रथम

Sat, 28 Nov 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 28 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Team Eco Warriors take first place in the KBC 3.0 competition
केबीसी 3.0 प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम इको वॉरियर्स के विद्यार्थियों को सम्
रेवाड़ी। गांव बगथला स्थित सीएम ईईई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को कुशल बिजनेस चैलेंज (केबीसी 3.0) के तहत आयोजित स्कूल स्तरीय प्रतियोगिता में टीम इको वॉरियर्स ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

स्पर्धा में कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की पांच टीमों ने भाग लेकर अपने व्यावसायिक विचार और नवाचार प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, व्यावसायिक सोच और प्रस्तुति के आधार पर टीम इको वॉरियर्स ने प्रथम स्थान हासिल किया। टीम हिना क्वींस दूसरे और टीम इको शिल्प तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजू बाई ने की। उन्होंने विजेता टीमों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका भौतिकी प्रवक्ता संदीप कुमार यादव और अंग्रेजी प्रवक्ता सरिता यादव ने निभाई। इस अवसर पर भूगोल प्रवक्ता राजेंद्र कुमार और समाजशास्त्र प्रवक्ता हर्ष कुमार भी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के आयोजन और समन्वय में गणित प्रवक्ता डॉ. पंकज की विशेष भूमिका रही। उन्होंने विद्यार्थियों को व्यावसायिक विचार विकसित करने और उनके प्रभावी नमूने तैयार करने के लिए मार्गदर्शन दिया। विद्यालय प्रबंधन ने विजेता टीम को आगामी खंड स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed