{"_id":"64ea3c1ad825062369097749","slug":"teachers-trained-for-capacity-building-rewari-news-c-198-1-rew1001-3855-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: क्षमता वृद्धि के लिए शिक्षकों को किया प्रशिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: क्षमता वृद्धि के लिए शिक्षकों को किया प्रशिक्षित
Sat, 26 Aug 2023 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 26 Aug 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हुसैनपुर स्थित डायट में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद हरियाणा गुरुग्राम के तत्वावधान में सामाजिक विज्ञान विषय के अध्यापकों के तीसरे चरण का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। इस दौरान शिक्षकों को क्षमता वृद्धि के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
अब सोमवार से अगले चरण में माॅडल संस्कृति विद्यालय के अध्यापकों को छोड़कर जिले के सभी संस्कृत विषय के 168 अध्यापकों का तीन बैच में प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। नई शिक्षा नीति-2020 के तहत चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में अब तक अंग्रेजी विषय के 34, हिंदी विषय के 37 तथा सामाजिक विज्ञान विषय के 138 अध्यापकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। डायट प्राचार्य सुभाष चंद्र ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य विषय में शिक्षकों की क्षमता में वृद्धि करना है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए शिक्षक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें। इसके लिए शिक्षकों को नवीन शिक्षण पद्धतियों पर विशेष ध्यान देना होगा।
प्राचार्य ने कहा कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण में सामाजिक विज्ञान के अध्यापकों के समक्ष चुनौतियां, औपनिवेशिक अर्थव्यवस्था एवं उसका प्रभाव, सौर मंडल, अक्षांश व देशांतर रेखाएं, मौर्य काल, भारतीय संविधान, पाठ योजना, मानचित्र, दिल्ली सल्तनत आदि के बारे में जानकारी दी गई। प्राध्यापक दीपक कुमार ने शिक्षण अधिगम के उपागम, तरीके व विषय वस्तु की प्रकृति तथा नई शिक्षा नीति के बारे में जानकारी दी।