फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   teacher neck death fir

शिक्षिका की दहेज के लिए गला घोंटकर हत्या

Sun, 17 Jan 2021 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
teacher neck death fir
जागरूकता अभियानों एवं पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद भी जिला में बेटियां सुरक्षित नहीं है। शनिवार शाम को अलग-अलग मामलों में 9 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया तो दूसरी मामले में एक शिक्षिका की दहेज के लिए गला घोटकर हत्या करने का मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में बावल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बच्ची जहां शाम के समय दुकान से समान लेकर घर जा रही थी, वहीं मृतक के पिता ने दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। ऐसे में बेटियों व बच्चियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर जानकार और अपने ही क्यों दरिंदे बने हुए हैं। करीब तीन माह पहले दीपावली के दिन भी एक गांव से ससुराल वालों ने एक महिला की जयपुुुर ले जाकर हत्या कर दी थी। शव औद्योगिक क्षेत्र में बेडशीट में लिपटा हुआ मिला था।
विज्ञापन

केस:-वन
बावल थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम को दुकान से सामान लेकर अपने घर जा रही करीब 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया, लेकिन बच्ची द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों को देखकर आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार एक 9 वर्षीय बच्ची शनिवार की शाम को गांव में ही दुकान से सामान लेकर अपने घर जा रही थी। इसी दौरान गांव निवासी एक युवक ने बच्ची को रास्ते में रोक लिया तथा सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बच्ची द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों को देखकर युवक वहां से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद बावल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
-सर्वेष्ठा वशिष्ठ, एसएचओ महिला थाना
केस टू:-
दहेेज के लिए शिक्षिका पत्नी की गला घोटकर हत्या का आरोप
बावल थाना क्षेत्र के गांव बीदावास में शनिवार शाम को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाली एक शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए गला घोंट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। बावल थाना पुलिस पति सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव बीदवास निवासी राकेश की पत्नी रवीना की शनिवार की शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वीना का शव कमरे में पड़ा हुआ मिला। सूचना के बाद गांव टीकला से मायका पक्ष के लोग भी बीदावास पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी। मृतका के पिता फूल सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि 17 फरवरी 2016 को उसकी बेटी रवीना की शादी राकेश के साथ हुई थी। उसकी दूसरी बेटी की शादी भी इसी घर में हुई है। रवीना को ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। रवीना एक कंपनी द्वारा गांव में चलाए जा रहे स्कूल में बच्चों को पढ़ाती थी। उसका एक तीन साल का बेटा भी है। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर रवीना की हत्या की गई है। पुलिस ने फूल सिंह की शिकायत पर पति सहित चार तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed