फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Taxi driver Aditya was murdered for only 1500 rupees

केवल 1500 रुपये के लिए टैक्सी चालक आदित्य की हुई थी हत्या

Fri, 04 Mar 2022 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Taxi driver Aditya was murdered for only 1500 rupees
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। पुलिस ने टैक्सी चालक आदित्य हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने वीरवार को मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपियों ने 1500 रुपये के लिए टैक्सी चालक की हत्या करने की बात कबूल की है। हत्याकांड में दो आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन

डीएसपी अमित भाटिया ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पांच आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था। उनकी पहचान गुरुग्राम जिले के गांव नरहेड़ा निवासी धर्मेन्द्र उर्फ टिंकू, राजस्थान के अलवर जिले के गांव कहरानी निवासी संदीप व साधलका निवासी राजबीर उर्फ झुगड़ के रूप में हुई। तीनों के अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की थी। वारदात के बाद से ही पांचों फरार थे। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन लेकर सीसीटीवी फुटेज की मदद ली और फिर तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गुरुग्राम जिले के पंचगांव निवासी आदित्य (41) गुरुग्राम से धारूहेड़ा के बीच टैक्सी चलाता था। 26 फरवरी को आदित्य धारूहेड़ा बस स्टैंड के समीप खड़ा था। इस दौरान पांच युवकों ने 1500 रुपये में आदित्य की टैक्सी राजस्थान किशनगढ़ जाने के लिए बुक की थी। दोपहर में आदित्य की परिजनों से बात भी हुई, लेकिन देर शाम जब आदित्य वापस नहीं लौटा तो उसके भाई ललित ने फोन किया, परंतु फोन भी स्विच ऑफ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललित ने धारूहेड़ा थाना में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया। अगले दिन आदित्य का शव साथ लगते राजस्थान के भिवाड़ी स्थित गांव कहरानी में पड़ा मिला। उसके शरीर पर तेजधार हथियार से हमला किया गया था। कुछ देर बाद ही गुरुग्राम एरिया में पड़ने वाले खोरी इलाके में उसकी टैक्सी भी लावारिस हालत में मिली। इससे साफ हो गया था कि उसकी हत्या करके शव फेंका गया है।
---------
राजस्थान में करना था अपहरण
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने शुरुआती पूछताछ में खुलासा किया कि उन्होंने राजस्थान के किशनगढ़ में किसी शख्स का अपहरण करना था और इसलिए आदित्य की टैक्सी बुक की थी। किशनगढ़ पहुंचने के बाद आरोपी किसी का अपहरण नहीं कर पाए। इस बीच टैक्सी चालक आदित्य ने आरोपियों से 1500 रुपए किराया मांग लिया। बस फिर क्या आरोपियों ने उसे ही ठिकाने लगाने का प्लान बनाया और पत्थर व चाकू से वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी उसकी लाश को कहरानी में फैंककर फरार हो गए।

--------
वर्जन:
आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेने के लिए अर्जी दी जाएगी। साथ ही वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों की पहचान हो चुकी है। उनकी गिरफ्तारी को लेकर भी पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- अमित भाटिया-डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed