फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   tample shiv malaheda village jhajjhr

मालाहेड़ा के शिव मंदिर पुजारी पर हमला कर अपहरण

Sun, 06 Sep 2020 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
tample shiv malaheda village jhajjhr
थाना धारूहेड़ा क्षेत्र के गांव मालाहेड़ा में शनिवार की रात अज्ञात बदमाशों ने गांव के शिव मंदिर में घुसकर वहां के पुजारी पर हमला करते हुए उसका अपहरण कर लिया। पुजारी को गंभीर रूप से घायल करने के बाद बदमाश उसे झज्जर के दुबलधन माजरा की बणी में फेंककर फरार हो गए। घायल पुजारी का झज्जर के नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। बदमाशों ने मंदिर में सो रहे अन्य लोगों पर भी हमला किया, जिसमें दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ अपहरण सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर वारदात के बाद ग्रामीणों ने पंचायत कर रोष जताया और पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं दूसरी ओर अपहरण व मारपीट के पीछे कुछ अन्य बातें भी कही जा रही हैं, लेकिन अभी तक इसका जवाब किसी के पास नहीं है।
विज्ञापन

सो रहे लोगों के कमरों का ताला बंद कर की वारदात
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मालाहेड़ा में शिव मंदिर का पुजारी होशियारा बीते पांच साल से मंदिर में ही रह रहा था। शनिवार की रात मंदिर में ही पुजारी अपने कमरे में सो रहे थे, वहीं तीन अन्य सेवक भी दूसरे कमरों में सो रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान चार-पांच बदमाशों ने मंदिर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। दूसरे कमरे में सो रहे दो सेवक जीतराम व अमर सिंह को कमरे अंदर बंद कर ताला लगा दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान पुजारी के साथ मारपीट करते हुए बदमाश अपने साथ ले गए, इस दौरान दो अन्य लोग भी घायल हो गए। एक कमरे में सोये हुए अन्य सेवक दीवार तोड़कर बाहर निकले और ग्रामीणों को सूचना दी।
विज्ञापन

आरोपियों को जल्द करेंगे गिरफ्तार: एसएचओ
धारूहेड़ा थाना एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है। अपहरण सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed