{"_id":"66feeddb09a00e9f8801e074","slug":"take-strict-action-against-those-who-obstruct-the-election-process-sp-rewari-news-c-198-1-rew1001-210150-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई : एसपी
Fri, 04 Oct 2024 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 04 Oct 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 08रेवाड़ी। लघु सचिवालय में मीटिंग लेते एसपी गौरव राजपुरोहित। स्रोत : पीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्तूबर को मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वीरवार को एसपी ने सभी थाना प्रबंधक, क्राइम यूनिट, चौकी इंचार्ज के साथ लघु सचिवालय के सभागार में बैठक की। इस दौरान सभी पुलिस प्रेक्षक भी मौजूद रहे।
एसपी ने मतदान के दिन तैनात रहने वाले पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि चुनाव प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने कहा कि हमारी प्राथमिकता स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराना है। इसलिए पोलिंग बूथों एवं ड्यूटी पर नियुक्त समस्त अधिकारी व कर्मचारी निष्पक्षता के साथ ड्यूटी करें। ड्यूटी के दौरान मतदान केंद्रों के आसपास भीड़ एकत्रित न होने दें। मतदान केंद्र के अंदर कोई भी व्यक्ति मोबाइल फोन व अन्य प्रतिबंधित वस्तु न ले जाने पाए।
एसपी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में विघ्न डालने वालों व आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। पीठासीन अधिकारी का पूरा सहयोग करें। सेक्टर, जोनल व अन्य अधिकारियों के मोबाइल नंबर अपने पास रखें। ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों का सेवन ना करें। मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली किसी भी सूचना के संबंध में डायल 112, संबंधित थाना प्रभारी व उच्चाधिकारी को दूरभाष पर तत्काल सूचित करें। ड्यूटी पर लगी समस्त पुलिस फोर्स मतदाताओं से मधुर व्यवहार करें। किसी भी प्रकार की अभद्रता ना होने पाए। चुनाव के दौरान पूर्ण मनोयोग व पूरी गंभीरता से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें ताकि मतदान संपन्न हो सके।