फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Take action against forest officials where plants are damaged: Vipul Goyal

जहां पौधे खराब हुए, वहां के वन अफसरों पर करें कार्रवाई : विपुल गोयल

Sat, 14 Feb 2026 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 14 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Take action against forest officials where plants are damaged: Vipul Goyal
रेवाड़ी। बाल भवन सभागार में आयोजित हुई जिला कष्ट निवारण समिति बैठक में लोगों की समस्याओं को सुन - फोटो : सांकेतिक
रेवाड़ी। बाल भवन सभागार में शुक्रवार को आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति बैठक में राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने दो लंबित, 12 नए परिवाद समेत कुल 14 मामलों की सुनवाई की। इनमें से 11 मामलों का निपटारा मौके पर निपटारा कर दिया। तीन मामलों को अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया।
विज्ञापन

बैठक में गांव बुडानी के वन मित्र अंकित लांबा ने शिकायत की कि उन्होंने नवंबर से मार्च 2025 तक काम किया और 624 पौधे रोपित किए लेकिन पूरा मेहनताना नहीं मिला। राजस्व मंत्री ने वन मित्र को सात हजार अपनी तरफ से और 24 हजार रुपये विभाग की तरफ से दिलवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो पौधे खराब हुए हैं, उस एरिया के वन कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। गांव खेड़ा आलमपुर निवासी शीशराम ने बताया कि उनके जमीन पर पंचायत ने टाइलें बिछवा कर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व मंत्री ने नायब तहसीलदार को जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य राजकुमार और सुरेंद्र की मौजूदगी में पैमाइश करवा मामले का समाधान करवाने के निर्देश दिए।
गांव जाडरा निवासी बबीता देवी ने शिकायत दी कि उनकी बेटी की मृत्यु प्रमाण-पत्र नहीं बन रहा है, जिससे परिवार पहचान-पत्र से उसका नाम नहीं कट पाया है। मंत्री ने बावल नगर पालिका के सचिव अनिल कुमार को डेथ सर्टिफिकेट बनवाने के निर्देश दिए।
गांव रामपुरा में बस्ती के कुछ निवासियों ने सीवरेज लाइन नहीं होने से जलनिकासी नहीं होने की शिकायत की। राजस्व मंत्री ने विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की अनुमति से इस क्षेत्र में दो सीवरेज चैंबर व लाइन डलवाने के निर्देश दिए।
रेवाड़ी में नगर परिषद जेई हैप्पी और अकाउंटेंट जितेंद्र के निलंबन पर मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि कानून अपना काम करेगा। मामले की जांच चल रही है। बजट पर विपक्ष की तरफ से किसी ने सुझाव नहीं दिए। जब बजट आएगी तो माइक लेकर हल्ला शुरू कर देगा।
इस अवसर पर रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बावल के विधायक डाॅ. कृष्ण कुमार, डीसी अभिषेक मीणा, एसपी हेमेंद्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली सहित अनेक अधिकारी तथा समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।
मंत्री और सचिव की बात पर लगे ठहाके
कष्ट निवारण समिति की बैठक में जब मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि क्या मैं लाल किले की जमीन की आईडी अपने नाम से बनवा सकता हूं तो धारूहेड़ा नगर पालिका सचिव सुमित ने हां में जवाब देते हुए कहा पोर्टल पर यह संभव है। आईडी बनाते समय पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड करते ही यह अपने आप हो जाएगा। मंत्री व सचिव की इस बातचीत पर जमकर ठहाके लगे। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद मंत्री ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है। आप भी इसे चेक करवाना और अगले सप्ताह मैं भी चंडीगढ़ में रहूंगा। मैं भी इसे दिखवाउंगा। ऐसा है तो कोई किसी की जमीन अपने नाम करवा सकता है। इसके अलावा धारूहेड़ा निवासी राज सैनी ने बैठक में अपनी शिकायत दी थी। इसमें बताया कि पति प्रकाश सैनी के साथ उसका विवाद है। मामला 23 साल से कोर्ट में विचाराधीन है। इसके बावजूद उनकी 2420 वर्ग गर्ज कॉमर्शियल जमीन की फर्जी एग्रीकल्चर आईडी बनवा ली। इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाने के लिए चक्कर काट रही है। जिसका जवाब देते हुए धारूहेड़ा नगर पालिका सचिव ने कहा कि इसमें हमारा कोई रोल नहीं है तथा शिकायत मिलने के बाद दूसरी आईडी को हमने रिजेक्ट कर दिया है। जब शिकायतकर्ता ने एग्रीकल्चर आईडी बनाने पर सवाल उठाते तो मंत्री ने सचिव से जवाब मांगा। सचिव ने कहा कि सर पोर्टल पर आधार, फर्द अपलोड कर उसने यह आईडी बनाई थी। जिसे पोर्टल ने स्वयं ही जारी कर दिया। इस पर मंत्री ने कहा कि यह कैसे संभव है। कोई किसी प्रॉपर्टी की आईडी कैसे अपने नाम से बना सकता है। क्या मैं लालकिले की आईडी बनाकर रेवाड़ी में दावा कर सकता हूं।



विधायक के गांव की सरपंच बनीं फरियादी
बैठक में गांव सीहा निवासी कृष्ण ने बताया कि हल्का पटवारी ने उनकी जमीन को 1210 वर्ग गज से घटाकर 1061 कर दिया है। इस पर मंत्री ने नायब तहसीलदार को मामले की जांच करवाने और दोषी पाए जाने पर पटवारी को चार्जशीट करने के आदेश दिए। एडवोकेट गोकल गढ़ निवासी गोकचंद की शिकायत का 15 दिन में समाधान करने, डालियाकी निवासी तारा देवी की शिकायत पर 17 फरवरी तक नाजायज कब्जा हटाकर वीडियो और फोटो भेजने के आदेश दिए। बैठक में कोसली के विधायक अनिल यादव के गांव डहीना की सरपंच भी अपनी शिकायत लेकर पहुंची। सरपंच ने कहा कि हमारे गांव में कोई काम नहीं हो रहा। सीएम घोषणा के कामों की पेमेंट दिसंबर से अटकी हुई है। अधिकारियों के पास जाती हूं तो कहते हैं उपर का दवाब है। ग्राम सचिव मनमर्जी करते हैं और टोकने पर अभद्रता करते हैं।

रेवाड़ी। बाल भवन सभागार में आयोजित हुई जिला कष्ट निवारण समिति बैठक में लोगों की समस्याओं को सुन

रेवाड़ी। बाल भवन सभागार में आयोजित हुई जिला कष्ट निवारण समिति बैठक में लोगों की समस्याओं को सुन- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed