फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Synthetic track work stalled due to lack of payment

Rewari News: भुगतान के अभाव में सिंथेटिक ट्रैक का कार्य अटका

Thu, 07 May 2026 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 07 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Synthetic track work stalled due to lack of payment
राव तुलाराम स्टेडियम में बनाया जा रहा सिंथेटिक ट्रैक। संवाद
रेवाड़ी। राव तुलाराम स्टेडियम में 9.69 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण एक महीने से ठप पड़ा है। खेल विभाग ने निर्माण एजेंसी को भुगतान नहीं किया है जिससे एजेंसी ने काम रोक दिया है। ऐसे में खिलाड़ियों को सिंथेटिक ट्रैक के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण अप्रैल तक पूरा किया जाना था लेकिन भुगतान अटकने के चलते काम अधूरा रह गया। विभाग ने एजेंसी को कई बार आश्वासन दिया लेकिन भुगतान नहीं किया जिससे एजेंसी ने काम बंद कर दिया है। अब खेल विभाग ने निदेशालय को पत्र लिखकर भुगतान करने की मांग की है।
विज्ञापन

ट्रैक के लिए जमीन को समतल किया जा चुका है और कुछ हिस्सों में प्रारंभिक परत भी डाली गई है। इसके बाद सिंथेटिक लेयर और रबराइज्ड सतह बिछाई जानी है, जिससे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम रुकने से यह प्रक्रिया अधूरी पड़ी है। ट्रैक के चारों ओर फ्लडलाइट लगाने की योजना है जिस पर 65 लाख रुपये खर्च होंगे। यह लाइट लगने के बाद खिलाड़ी रात में अभ्यास कर सकेंगे। खिलाड़ियों के लिए स्टोर रूम और अन्य सुविधाएं विकसित करने की योजना है।
खेल अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही एजेंसी को भुगतान जारी होगा, निर्माण कार्य तुरंत दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। उनका दावा है कि काम को जल्द पूरा कराने के लिए विभागीय स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

ट्रैक का आधा काम बाकी
अधिकारियों के अनुसार सिंथेटिक ट्रैक का करीब 50 प्रतिशत कार्य शेष है। भुगतान मिलने के बाद ही आगे की प्रक्रिया पूरी हो पाएगी। खिलाड़ियों का कहना है कि सिंथेटिक ट्रैक के अभाव में उन्हें अभ्यास के लिए अन्य स्थानों पर जाना पड़ता है। इससे समय और संसाधनों दोनों की बर्बादी होती है। खिलाड़ियों ने प्रशासन से जल्द कार्य पूरा कराने की मांग की है, ताकि उन्हें बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं मिल सकें।

--------------
वर्जन:
सरकार की तरफ से एजेंसी का भुगतान किया जाना है। इसे लेकर उच्च निदेशालय को अवगत कराया जा चुका है। जैसे ही भुगतान जारी होता है तो काम शुरू हो जाएगा। - ममता, कार्यवाहक जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed