फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Swadeshi lights are making waves in the markets, demand for Chinese goods has declined.

Rewari News: बाजारों में स्वदेशी लाइटों का जलवा, चाइनीज सामान की मांग घटी

Wed, 01 Oct 2025 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Swadeshi lights are making waves in the markets, demand for Chinese goods has declined.
फोटो : 09रेवाड़ी। बाजार में रंग बिरंगी लाइटों से सजी दुकान। स्रोत: दुकानदार
रेवाड़ी। दीपावली त्योहार को लेकर इन दिनों शहर के बाजारों में साज सजावट के सामान की बिक्री बढ़ गई है। खासकर लोग रंग बिरंगी लड़ियों, झालर और लाइटों की खरीदारी कर रहे हैं। इसको लेकर व्यापारियों में उत्साह नजर आ रहा है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि इस बार दीपावली में कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है। दीपावली पर लोग घरों में सजावट करते हैं। इसके लिए रंग बिरंगे झालर, लड़ियों व अन्य सामान की खरीदारी करते हैं। पिछले वर्ष चाइनिज लाइटों की कम मांग के चलते इस वर्ष बाजार चाइनीज सामान पर निर्भर नहीं है।
विज्ञापन

स्वदेशी झालर चाइनीज झालर को टक्कर दे रहे हैं। हालांकि चीनी सामान स्वदेशी सामान की अपेक्षा काफी सस्ता होता है लेकिन उनकी किसी प्रकार की कोई गारंटी नहीं होती है। इससे उस सामान पर लोगों को कम विश्वास रहता है। इस बार बाजार में चाइनीज वस्तुओं की उपलब्धता में 30 से 40 प्रतिशत गिरावट देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
अनेक आकर्षक आइटम उपलब्ध
शहर के इलेक्ट्राॅनिक्स दुकानदारों का कहना है कि इस बार घरों को जगमग करने के लिए अनेक प्रकार के आकर्षक आइटम उपलब्ध हैं। विद्युत चलित स्टार लाइट, फैन लाइट, मल्टी लाइट, लड़ी के साथ बैटरी चलित मोमबत्ती व दीये बाजारों में हैं। हर चार दुकानों पर चाइनीज आइटम की भरमार रहती थी जो सस्ती थी लेकिन टिकाऊ नहीं। इसे लेकर कई बार ग्राहकों और दुकानदार में बहस होती रही है। इस बार इस समस्या को देखते हुए अधिकतर इलेक्ट्राॅनिक्स की दुकानों पर स्वदेशी लाइटों के साथ अन्य सामान मंगवाया गया है।

------------------
मार्केट में अभी नहीं आई तेजी
दुकानदार विक्रम, प्रवीन, विकास यादव ने बताया कि वे पिछले कई वर्ष से बिजली के सामान का व्यापार कर रहे हैं। इस बार मार्केट में रंग-बिरंगी लाइट आई हैं। लाइट को लोगों की ओर से काफी पसंद किया जा रहा है। इस बार मार्केट में 50 से 500 रुपये तक की रंग बिरंगी लाइट उपलब्ध हैं। लाइटों की सुंदरता के चलते काफी पसंद किया जा रहा है। इन लाइटों में कई तरह की वैरायटी भी उपलब्ध है। उम्मीद है कि इस बार दीपावली पर खरीदारी ज्यादा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed