{"_id":"6ac1428e321dcf929805fde5","slug":"suspense-persists-over-the-name-for-the-municipal-council-vice-president-election-rewari-news-c-198-1-rew1001-246572-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नगर परिषद उप प्रधान चुनाव में नाम पर सस्पेंस बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नगर परिषद उप प्रधान चुनाव में नाम पर सस्पेंस बरकरार
Sat, 03 Oct 2026 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर परिषद के उप प्रधान पद के चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने के बाद अब निगाहें चुनाव की तारीख और प्रत्याशी के नाम पर टिक गई हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के खेमे की ओर से पार्षदों की एकजुटता का दावा किए जाने के बाद अब संभावित सेंधमारी रोकने के लिए समर्थित पार्षदों की बाड़ाबंदी की तैयारी है। पार्षदों को दो से चार दिन के लिए शहर से बाहर ले जाया जा सकता है।
राव खेमे की ओर से उप प्रधान पद के लिए नाम लगभग तय किए जाने की चर्चा है, लेकिन इसे चुनाव की घोषणा तक सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। रणनीति यह है कि नाम अंतिम समय में सामने आए, जिससे दूसरे खेमे को पार्षदों से संपर्क साधने या समीकरण बदलने का मौका न मिले।
उप प्रधान चुनाव की तारीख घोषित होते ही राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। राव खेमे का दावा है कि कुल 32 पार्षदों में से 29 उसके साथ हैं। चेयरपर्सन विनीता पिप्पल ने भी 29 पार्षदों के एकजुट होने की बात कही है। हालांकि, चुनाव तक राजनीतिक समीकरणों में बदलाव की चर्चाएं बनी हुई हैं।