{"_id":"61fd70b901281830a35bbfd5","slug":"surya-namaskar-gives-physical-and-mental-strength-balraj-rewari-news-rtk6375088194","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्य नमस्कार से मिलती है शारीरिक और मानसिक शक्ति : बलराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्य नमस्कार से मिलती है शारीरिक और मानसिक शक्ति : बलराज
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
गांव बंगड़वा के बाबा मड्डू मंदिर प्रांगण में सूर्य नमस्कार का अभ्यास करते ग्रामीण।
- फोटो : Rewari
Link Copied
रेवाड़ी। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में 1 फरवरी से 7 फरवरी तक विशेष सूर्य नमस्कार सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत गांव बंगड़वा के बाबा मड्डू मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला शारीरिक प्रमुख व जिला संयोजक बलराज सिंह ने बताया कि सूर्य नमस्कार न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से शक्ति प्रदान करता है। मनुष्य को स्वस्थ रखने के लिए एक कारगर अभ्यास है। जिस प्रकार सूर्य देव निरंतर चलते रहने का संकेत करते हैं, उसी प्रकार सूर्य नमस्कार के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य प्रदान कर निरंतर चलते रहने के संदेश के महाअभियान चलाया जा रहे हैं।
विज्ञापन
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी एवं हरियाणा योग आयोग के जिला संयोजक युद्धवीर ने बताया कि हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य के नेतृत्व में 75 करोड़ सूर्यनमस्कार कार्यक्रम को लेकर विशेष अभियान चलाया गया था। उन्होंने बताया कि अब स्वामी रामदेव महाराज के सानिध्य में 7 फरवरी को रथ सप्तमी को सूर्य नमस्कार आसन का विश्व कीर्तिमान स्थापित किया जा रहा है। जिला संयोजक ने बताया कि यह विशेष कार्यक्रम गांव-गांव व शहर के अलग-अलग वार्डों में किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।