फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Support of 10 out of 18 councilors is necessary, elections can be postponed

Rewari News: 18 में से 10 पार्षदों का समर्थन जरूरी, टल सकते हैं चुनाव

Thu, 22 Dec 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Support of 10 out of 18 councilors is necessary, elections can be postponed
रेवाड़ी। रेवाड़ी में जिला परिषद के चेयरमैन उप-चेयरमैन के चुनाव को लेकर पहली बैठक शुक्रवार को होगी। इस बैठक के लिए सभी 18 जिला पार्षदों को आमंत्रित किया गया है। यदि दो तिहाई से अधिक संख्या में पार्षद इस बैठक में पहुंचते हैं तो चेयरमैन के पद पर फैसला हो सकता है। हालांकि चुनाव परिणाम के बाद से ही चेयरमैन व उप चेयरमैन की कुर्सी को लेकर अंदरखाने बैठकें चल रही हैं। सांसद राव इंद्रजीत सहित सहकारिता मंत्री के सामने भी पार्षद अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर आशीर्वाद भी ले चुके हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि जिला परिषद के चेयरमैन के पद पर यादव पार्षद अपनी पैठ बना सकता है। जबकि उप चेयरमैन की कुर्सी किसी महिला पार्षद को मिल सकती है।
विज्ञापन

जिला के सभी 18 वार्डों से चुनकर आए जिला पार्षदों में से नौ महिला पार्षद है। माना जा रहा है केन्द्रीय मंत्री सांसद राव इंद्रजीत व सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल की सहमति से चेयरमैन के पद पर अहीर प्रत्याशी अपना दावा कर सकते हैं। हालांकि वार्ड 14 से पार्षद मनोज यादव की पैठ भी राव इंद्रजीत के खेमे में अच्छी बताई जा रही है। ऐसे में चेयरमैन या उप चेयरमैन की कुर्सी उन्हें भी मिल सकती है। जबकि अहीर पार्षदों की संख्या भी सबसे अधिक है।
विज्ञापन

18 निर्दलीय जीत कर बने पार्षद, अधिकतर राव समर्थित
चुनाव में सत्तासीन पार्टी का असर दिखाई दिया। हालांकि, किसी भी दल ने अपने सिंबल पर प्रत्याशियों को नहीं लड़ाया, मगर परिणामों में भाजपा का असर दिखाई दिया। रेवाड़ी की 18 पार्षदों की टीम में 10 से अधिक पार्षद भाजपा से जुड़े हुए हैं, जबकि केवल एक-एक सदस्य कांग्रेस व जजपा समर्थक बताए जाते हैं। इनेलो का कोई भी नाम लेने के लिए तैयार नहीं है। अधिकांश पार्षद आवश्यकता पढ़ने परसत्तासीन पार्टी की ओर रूख कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन उप चेयरमैन पदों के चुनाव के लिए जिला पार्षदों की पहली बैठक लघु सचिवालय के सभागार में होगी।
टल सकते हैं चुनाव
बताया जा रहा है कि जिला प्रमुख के लिए अभी सभी पार्षदों में सहमति नहीं बनी है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि 23 दिसंबर को होने वाले चुनाव टल सकते हैं। हालांकि केंद्रीय मंत्री व सहकारिता मंत्री की ओर से पुरजोर कोशिश है कि शुक्रवार को ही जिला प्रमुख का चुनाव हो जाए। पिछले कार्यकाल में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत समर्थित जिला प्रमुख चुना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed