फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Supervisor arrested for embezzling seven lakh rupees in the company

कंपनी में सात लाख का गबन करने का आरोपी सुपरवाइजर गिरफ्तार

Mon, 26 Jul 2021 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Supervisor arrested for embezzling seven lakh rupees in the company
रेवाड़ी। सेक्टर- 6 धारूहेड़ा पुलिस ने कंपनी में सात लाख रुपये का गबन करके फरार होने के मामले में आरोपी सुपरवाइजर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेंद्रगढ़ जिले के गांव गोमली निवासी राकेश शर्मा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता भूपेंद्र कुमार निवासी पलासोली जिला गुरुग्राम ने पुलिस में को दी शिकायत में बताया था कि करीब 4 साल पहले उन्होंने राकेश शर्मा को अपनी कंपनी में बतौर सुपरवाइजर रखा था। 16 जून 2021 को वह ऑफिस से बिना बताए कहीं चला गया। फोन पर संपर्क करने के अलावा काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। उसे लेबर का एडवांस देने के लिए व कंपनी का बकाया जमा करने के लिए सात लाख रुपये दिये थे, जिसे गबन करके वह फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी राकेश शर्मा निवासी गांव गोमली जिला महेंद्रगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed