{"_id":"697cf5ac04ceacd4a20205c9","slug":"sunshine-brings-relief-from-cold-temperature-rises-rewari-news-c-198-1-rew1001-232852-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: धूप निकलने से ठंड से मिली राहत, तापमान में उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: धूप निकलने से ठंड से मिली राहत, तापमान में उछाल
Fri, 30 Jan 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
धूप निकलने के बाद रेवाड़ी रेलवे स्टेशन का दृश्य। संवाद
रेवाड़ी। शुक्रवार को सुबह से धूप निकलने के कारण ठंड से काफी हद तक राहत मिली। बीते कुछ दिनों से लगातार बादल छाए रहने के चलते ठिठुरन का एहसास हो रहा था, लेकिन धूप खिलते ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे लोगों ने सर्दी से कुछ राहत महसूस की।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, वीरवार को अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। इस तरह अधिकतम तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है, जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर बना हुआ है।
हवा की गुणवत्ता की बात करें तो शुक्रवार को अधिकतम एक्यूआई 213 दर्ज किया गया, जो वीरवार के बराबर ही रहा। एक्यूआई का स्तर अब भी खराब श्रेणी में बना हुआ है, जिससे संवेदनशील लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
31 जनवरी की देर रात से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते मौसम में बदलाव के आसार हैं। 1 फरवरी को ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है। इस दौरान कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है।