{"_id":"66e33f2820a61b48f8014a34","slug":"sunshine-and-shade-followed-by-drizzle-in-the-afternoon-rewari-news-c-198-1-fth1001-209271-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: धूप-छांव के बाद दोपहर में हुई बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: धूप-छांव के बाद दोपहर में हुई बूंदाबांदी
Fri, 13 Sep 2024 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 13 Sep 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 16 रेवाड़ी। वीरवार को आसमान में छाए बादल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले में मौसम में बदलाव जारी है। वीरवार को सुबह से दोपहर तक धूप-छांव की स्थिति बनी रही। दोपहर में बूंदाबांदी हुई जिससे तापमान में गिरावट आई।
पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 31.0 और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। किसानों का कहना है कि इन दिनों रुक-रुक कर हो रही हल्की बारिश फसलों के लिए फायदेमंद है। इससे फसलों की बढ़तवार होगी। साथ ही अगर वर्षा तेज गति से होती है तो वह फसलों के लिए नुकसानदायक होगी। खंड कृषि अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि अभी कुछ दिन तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इससे तापमान में भी गिरावट आ सकती है।
अगले चार दिनों तक तेज हवा के साथ होगी बारिश : मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि जुलाई में कमजोर मानसून रहा लेकिन अगस्त और सितंबर में मानसून में सक्रियता देखने को मिल रही है। वर्तमान परिदृश्य में बंगाल की खाड़ी पर बना एक लो प्रेशर एरिया जो डिप्रेशन में तब्दील हो चुका है। इससे भी इलाके में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आने वाले तीन चार दिनों के दौरान 14 सितंबर तक तेज गति से हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही हैं। बता दें कि इस साल अब तक जो बारिश हुई है, वह सामान्य से अधिक है।
विज्ञापन
दिनांक-- अधिकतम तापमान-- न्यूनतम तापमान
12 सितंबर-- 31.0-- 25.5
11 सितंबर-- 34.0-- 26.0
10 सितंबर-- 33.5-- 25.0
9 सितंबर-- 28.5-- 24.6
8 सितंबर-- 33.0-- 25.0
7 सितंबर-- 32.0-- 24.0
6 सितंबर-- 32.0-- 25.0
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में मौसम में बदलाव जारी है। वीरवार को सुबह से दोपहर तक धूप-छांव की स्थिति बनी रही। दोपहर में बूंदाबांदी हुई जिससे तापमान में गिरावट आई।
पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 31.0 और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। किसानों का कहना है कि इन दिनों रुक-रुक कर हो रही हल्की बारिश फसलों के लिए फायदेमंद है। इससे फसलों की बढ़तवार होगी। साथ ही अगर वर्षा तेज गति से होती है तो वह फसलों के लिए नुकसानदायक होगी। खंड कृषि अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि अभी कुछ दिन तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इससे तापमान में भी गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
अगले चार दिनों तक तेज हवा के साथ होगी बारिश : मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि जुलाई में कमजोर मानसून रहा लेकिन अगस्त और सितंबर में मानसून में सक्रियता देखने को मिल रही है। वर्तमान परिदृश्य में बंगाल की खाड़ी पर बना एक लो प्रेशर एरिया जो डिप्रेशन में तब्दील हो चुका है। इससे भी इलाके में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आने वाले तीन चार दिनों के दौरान 14 सितंबर तक तेज गति से हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही हैं। बता दें कि इस साल अब तक जो बारिश हुई है, वह सामान्य से अधिक है।
विज्ञापन
दिनांक
12 सितंबर
11 सितंबर
10 सितंबर
9 सितंबर
8 सितंबर
7 सितंबर
6 सितंबर