फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sunday market started as soon as the officials left, the guide line was not even followed

अधिकारियों के जाते ही लगा संडे बाजार, गाइड लाइन का पालन भी नहीं हुआ

Sun, 09 Jan 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sunday market started as soon as the officials left, the guide line was not even followed
संडे बाजार में बिना मास्क के खरीदारी करने पहुंचे लोग। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। दो दिन पहले जिला प्रशासन ने संडे बाजार नहीं लगाने के आदेश दिए थे। वहीं सुबह अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच भी की, लेकिन उनके जाने के बाद ही शहर में संडे बाजार लग गया। इस दौरान बाजार में आए अधिकतर ग्राहकों के चेहरे पर मास्क तक नहीं दिखाई दिए। साथ ही लोग सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

शहर की पुरानी सब्जी मंडी से लेकर गोकल गेट तक संडे बाजार लगता है। शहर के लोगों का कहना है कि इस बाजार में कम कीमत पर अच्छी क्वालिटी के सामान मिलते हैं। बाजार में कपड़े, जूते, सब्जी सहित अन्य दैनिक उपयोग की चीजें सस्ते रेट पर मिल जाती हैं। इसलिए संडे बाजार में अन्य दिनों की बजाए ज्यादा भीड़ रहती है। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए जिला उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने दो दिन पहले प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कोरोना महामारी के चलते आगामी आदेशों से संडे बाजार नहीं लगाने के आदेश दिए थे। उपायुक्त के आदेश मिलने के बाद जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने रविवार की सुबह बाजार में जाकर औचक निरीक्षण भी किया था, लेकिन अधिकारियों के जाते ही सरकारी आदेश हवा-हवाई हो गए। बाजार में आने वाले 70 प्रतिशत लोगों ने मास्क तक नहीं लगवाया हुआ था। इसके अलावा सरकार की ओर से एक जनवरी से सार्वजनिक स्थानों पर जाने के लिए कोरोना की दोनों डोज लगवाना अनिवार्य किया था, लेकिन बाजार में आने वाले लोगों की सर्टिफिकेट की जांच के लिए जिला प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। संडे बाजार में पहले की तरह भारी भीड़ दिखी। वहीं अधिकारी दिनभर चैन की नींद सोए रहे।
विज्ञापन

---------------------
लोगों की लापरवाही, कहीं पड़ न जाए भारी
जिले में कोरोना तेजी के साथ पैर पसार रहा है। पिछले दो दिनों में रेवाड़ी में 101 नए केस सामने आ चुके हैं। वहीं शहर कोरोना का हॉटस्पाट बना हुआ है। प्रतिदिन शहर में सबसे अधिक केस सामने आ रहे हैं। जिस हिसाब से तेजी के साथ जिले में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। उस हिसाब से कभी भी रेवाड़ी जिला रेड जोन में शामिल हो सकता है, लेकिन शहर के लोग कोरोना संक्रमण को लेकर बिल्कुल गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। बाजार में लोगों की भारी भीड़ रहती है। शहर में अधिकाशं लोग अभी भी बिना मास्क के घूम रहे हैं। वहीं जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
अधिकारी तीन बजे तक बाजार में मौजूद थे, तब तक दुकानें नहीं लगी थीं। प्रशासन के पास पुलिस भी व्यवस्था नहीं थी। फिर भी कार्रवाई के दौरान चार-पांच लोगों के चालान काटे गए हैं। अगले रविवार से पूरी कड़ाई रहेगी। बाजार को नहीं लगने दिया जाएगा।
-अभे यादव, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed