{"_id":"665f579f38b382bd7d05828c","slug":"summer-camp-umang-season-8-inaugurated-rewari-news-c-198-1-rew1001-205192-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: समर कैंप उमंग सीजन-8 का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: समर कैंप उमंग सीजन-8 का किया शुभारंभ
Tue, 04 Jun 2024 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 04 Jun 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर के भाड़ावास गेट स्थित एआर डांस एकेडमी में समर कैंप उमंग सीजन-8 का शुभारंभ पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी धर्मवीर ने दीप प्रज्वलित कर किया। समाजसेवी ईश्वरी प्रसाद ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। संस्था के निदेशक अभिषेक सैनी ने बताया कि समर कैंप में बच्चे मौज-मस्ती के साथ डांस सीखते हैं। यह कैंप 4 जून से 23 जून तक चलाया जाएगा। मुख्य रूप से कैंप में बच्चों को जुंबा, बॉलीवुड डांस, वेस्टर्न डांस, फ्री स्टाइल, पंजाबी, राजस्थानी व हरियाणवी लोक नृत्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कैंप का मुख्य उद्देश्य छुट्टियों में बच्चों की प्रतिभा को निखारना है। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को अभिराज सांस्कृतिक संस्था की ओर से निशुल्क नृत्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर राजेश भगत, मीत, परी, विनय, भानवी सैनी, पार्थ सैनी, नियति सैनी, निशा, खुशी, शालू सैनी आदि मौजूद रहे।