{"_id":"6ac00f16f592c9439700eba3","slug":"suggestions-offered-for-development-sanitation-and-water-conservation-in-gram-panchayats-rewari-news-c-198-1-sroh1010-246499-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ग्राम पंचायतों में विकास, स्वच्छता, जल संरक्षण के दिए सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ग्राम पंचायतों में विकास, स्वच्छता, जल संरक्षण के दिए सुझाव
Sat, 03 Oct 2026 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
गांव खड़गवास में आयोजित ग्राम सभा में भाग लेते ग्रामीण। ग्रामीण
- फोटो : udhampur news
रेवाड़ी। गांधी जयंती पर ग्राम पंचायतों में आयोजित विशेष ग्राम सभाओं में गांवों के विकास, स्वच्छता, पेयजल, जल संरक्षण और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
ग्राम सभाओं में ग्राम पंचायत विकास योजना, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, गंदे पानी की निकासी, जल संरक्षण, सामाजिक पेंशन, परिवार पहचान पत्र, बाल विवाह मुक्त गांव और ठोस कचरा प्रबंधन सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
ग्राम खड़गवास में आयोजित विशेष ग्राम सभा में सरपंच बलराम, पंचायत सचिव भोलू राम, प्रवेश कुमार समेत ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्राम खड़गवास के नोडल अधिकारी एसडीओ डॉ. अरविंद यादव ने ग्राम सभा की कार्यवाही का जायजा लिया।
विज्ञापन
डॉ. अरविंद यादव ने कहा कि ग्राम सभा ग्रामीणों की सहभागिता से गांव की विकास प्राथमिकताएं तय करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ग्रामीणों के सुझावों और आवश्यकताओं के आधार पर विकास कार्यों को प्राथमिकता देकर प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से ग्राम सभाओं में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।