फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Deliberations on village development, sanitation, and water conservation took place during special Gram Sabhas.

Rewari News: विशेष ग्राम सभाओं में गांवों के विकास, स्वच्छता और जल संरक्षण पर किया मंथन

Sat, 03 Oct 2026 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 03 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Deliberations on village development, sanitation, and water conservation took place during special Gram Sabhas.
गांधी जयंती पर गांवों में विशेष ग्राम सभाएं, विकास योजनाओं पर हुआ मंथन - फोटो : udhampur news
धारूहेड़ा। गांधी जयंती पर शुक्रवार को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित विशेष ग्राम सभाओं में ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने गांवों के विकास, स्वच्छता, जल संरक्षण और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। ग्राम सभाओं में ग्रामीणों से गांव की प्राथमिक जरूरतों और विकास कार्यों को लेकर सुझाव भी लिए गए।
विज्ञापन

ग्राम सभाओं के एजेंडे में ग्राम पंचायत विकास योजना, स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, गंदे पानी की निकासी, जल संरक्षण, सामाजिक पेंशन, परिवार पहचान पत्र, बाल विवाह मुक्त गांव और ठोस कचरा प्रबंधन सहित विभिन्न विषय शामिल किए गए।
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने इन विषयों पर चर्चा करते हुए आवश्यक सुधार और विकास कार्यों को लेकर सुझाव रखे। इसी क्रम में गांव खड़गवास में विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई। इसमें सरपंच बलराम, पंचायत सचिव भोलू राम, प्रवेश कुमार सहित ग्रामीणों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के नोडल अधिकारी एसडीओ डॉ. अरविंद यादव ने ग्राम सभा की कार्रवाई का जायजा लिया और निर्धारित एजेंडे के अनुसार सभी विषयों पर चर्चा सुनिश्चित करवाई।
डॉ. अरविंद यादव ने कहा कि ग्राम सभा ग्रामीणों की भागीदारी से गांव की विकास प्राथमिकताएं तय करने का महत्वपूर्ण मंच है। ग्रामीणों के सुझाव और सहभागिता विकास कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होते हैं। उन्होंने ग्राम सभा में निर्धारित विषयों पर गंभीरता से चर्चा करने तथा विकास कार्यों में ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed