{"_id":"6ac00f9af592c9439700eba6","slug":"lok-seva-manch-organized-a-public-interest-rally-on-the-occasion-of-gandhi-jayanti-and-shastri-jayanti-rewari-news-c-198-1-fth1001-246477-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गांधी और शास्त्री जयंती पर लोक सेवा मंच ने निकाली जनहित रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गांधी और शास्त्री जयंती पर लोक सेवा मंच ने निकाली जनहित रैली
Sat, 03 Oct 2026 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते लोक सेवा मंच के पदाधिकारी।स
- फोटो : udhampur news
रेवाड़ी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जनहित रैली निकाली। इस दौरान मॉडल टाउन स्थित दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान के नेतृत्व में लोक सेवा मंच के कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक से शास्त्री चौक तक जनहित के मुद्दों के समर्थन में रैली निकाली। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
अशोक प्रधान ने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में देशवासियों ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए स्वतंत्रता आंदोलन को मजबूत किया। वहीं, प्रधानमंत्री के रूप में लाल बहादुर शास्त्री ने देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देकर देश की सुरक्षा और कृषि क्षेत्र के महत्व को रेखांकित किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महापुरुषों को केवल जयंती के अवसर पर याद करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके विचारों और आदर्शों को जीवन में अपनाने का प्रयास भी किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकारों से आम नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य करने का आग्रह किया।
अशोक प्रधान ने कहा कि लोक सेवा मंच पिछले करीब 10 माह से मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के माध्यम से जनहित के मुद्दों को लगातार उठा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान को लोगों का समर्थन मिल रहा है। इस अवसर पर मंच की कोर समिति ने जनहित की समस्याओं का समाधान होने तक अभियान को और गति देने का सर्वसम्मत संकल्प लिया।
कार्यक्रम में कोर समिति के सदस्य महेश कौशिक, बीके राम सिंह, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, नंदलाल यादव, जगमोहन यदुवंशी, राजीव कुमार, विजय सिंह यादव, बिंदल अग्रवाल, प्रो. सतीश कुमार यादव, मदनलाल शर्मा तथा राष्ट्रीय संगठन सचिव अभिषेक कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।