फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Substance abuse is the greatest threat to health, family, and society: Rampal

नशा स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए सबसे खतरा : रामपाल

Wed, 22 Jul 2026 06:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 22 Jul 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
Substance abuse is the greatest threat to health, family, and society: Rampal
विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करती पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नशा मुक्ति टीम ने बुधवार को दिल्ली रोड व माडल टाउन में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। निरीक्षक रामपाल ने बताया कि नशा स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए बड़ा खतरा है। यह युवाओं के भविष्य को प्रभावित करता है। उन्होंने छात्रों से पढ़ाई, खेल और लक्ष्य पर ध्यान देने, नशे से दूर रहने का आग्रह किया।

टीम ने कहा कि विद्यार्थी नशामुक्त समाज बनाने में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने युवाओं से अभियान से जुड़ने की अपील की। साथ ही नशे की बिक्री की जानकारी पुलिस को देने को कहा। टीम ने साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया। बताया कि साइबर ठग फोन कॉल, सोशल मीडिया से निजी जानकारी मांगते हैं। इसलिए ओटीपी, पासवर्ड या बैंक संबंधी जानकारी किसी अनजान से साझा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed