फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Heat intensified due to strong sunlight; maximum temperature reached

Rewari News: तेज धूप से बढ़ी गर्मी, अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री पहुंचा

Thu, 24 Sep 2026 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Heat intensified due to strong sunlight; maximum temperature reached
रेवाड़ी। सितंबर के अंतिम सप्ताह में एक बार फिर मौसम का मिजाज गर्म नजर आया। बुधवार को पूरे दिन तेज धूप निकली रही, जिसके चलते दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। तेज धूप के कारण दोपहर के समय लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि सुबह और रात के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहा।
विज्ञापन


बुधवार को जिले में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस तरह एक दिन में अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट आई। दिनभर तेज धूप रहने के कारण बाजारों और प्रमुख सड़कों पर दोपहर के समय गर्मी का असर दिखाई दिया।
विज्ञापन


मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर लोगों की दिनचर्या पर भी दिखाई दे रहा है।

हल्के बादल छाने की संभावना :

मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर तक जिले में मौसम सामान्य तौर पर परिवर्तनशील और शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। बीच-बीच में आसमान पर हल्के बादल छाए रह सकते हैं, हालांकि बारिश की गतिविधियां सीमित रहने के आसार हैं। वातावरण में नमी कम होने के कारण सुबह और शाम के समय मौसम में हल्की ठंडक महसूस हो सकती है। आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान के बीच अंतर बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed