फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ward-wise reservation lottery for Panchayat elections concluded

Rewari News: पंचायत चुनाव के लिए वार्डवार आरक्षण की लॉटरी संपन्न

Thu, 24 Sep 2026 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Ward-wise reservation lottery for Panchayat elections concluded
भिवाड़ी। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के लिए वार्डवार आरक्षण की लॉटरी बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में जिला सचिवालय के सभागार में संपन्न हुई। निर्धारित प्रक्रिया के तहत जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और पंचायत समिति प्रधान पदों के लिए विभिन्न वर्गों का आरक्षण तय किया गया।
विज्ञापन


पंचायत समिति प्रधान पद के लिए किशनगढ़ बास में सामान्य महिला, कोटकासिम में सामान्य, तिजारा में अन्य पिछड़ा वर्ग, टपुकड़ा में सामान्य, मुंडावर में सामान्य महिला तथा ततारपुर में अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया।
विज्ञापन


जिला परिषद के 25 वार्डों में अनुसूचित जाति के लिए वार्ड 7 और 8, अनुसूचित जाति महिला के लिए 1 और 12, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 4, 16 और 20 तथा ओबीसी महिला के लिए 13 और 19 आरक्षित किए गए हैं। सामान्य वर्ग के लिए 2, 9, 11, 14, 18, 21, 24 और 25 तथा सामान्य महिला के लिए 3, 5, 6, 10, 15, 17, 22 और 23 वार्ड निर्धारित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत समिति ततारपुर के 15 वार्डों में एससी के लिए 10 व 12, एससी महिला के लिए 11, ओबीसी के लिए 5 व 13, ओबीसी महिला के लिए 3, सामान्य वर्ग के लिए 1, 2, 6 व 15 तथा सामान्य महिला के लिए 4, 7, 8, 9 व 14 वार्ड आरक्षित किए गए।

मुंडावर के 17 वार्डों में एसटी के लिए 9, एससी के लिए 16 व 17, एससी महिला के लिए 1, ओबीसी के लिए 10 व 15, ओबीसी महिला के लिए 14 तथा शेष वार्ड सामान्य और सामान्य महिला वर्ग के लिए निर्धारित किए गए।


इसी तरह टपुकड़ा के 19, तिजारा के 21, कोटकासिम के 19 और किशनगढ़ बास के 19 वार्डों का भी आरक्षण तय किया गया। आरक्षण प्रक्रिया के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवपाल जाट सहित विधायक, विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्य और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed