फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ABVP protests against alleged molestation of a female studen

Rewari News: छात्रा से कथित छेड़छाड़ के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन

Thu, 24 Sep 2026 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
ABVP protests against alleged molestation of a female studen
भिवाड़ी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की भिवाड़ी इकाई ने बाबा मोहन राम किसान राजकीय महाविद्यालय में छात्रा से हुई कथित छेड़छाड़ की घटना के विरोध में महाविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि महाविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं सुन रहा है। कार्यकर्ताओं के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान प्राचार्य द्वारा संगठन के कार्यकर्ताओं के गले में पहने गमछों को कथित तौर पर ‘हिजाब’ कहकर संबोधित किया गया। इस टिप्पणी को लेकर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई और प्राचार्य से स्पष्टीकरण की मांग की।
विज्ञापन

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी प्रशासन की है। छात्राओं से संबंधित किसी भी शिकायत को संवेदनशीलता के साथ लेते हुए उसकी निष्पक्ष जांच और समाधान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed