{"_id":"66883e88a1ee1b0593078004","slug":"students-will-plant-trees-in-schools-rewari-news-c-198-1-rew1001-206417-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: स्कूलों में विद्यार्थी करेंगे पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: स्कूलों में विद्यार्थी करेंगे पौधरोपण
Sat, 06 Jul 2024 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 06 Jul 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। एक विद्यार्थी एक पौधा अभियान के तहत राजकीय स्कूलों के विद्यार्थी विद्यालय परिसर में पौधरोपण करेंगे। इस अभियान की मॉनीटरिंग बीईओ, डीईईओ, डीपीसी, एपीसी करेंगे। एक स्कूल को 150 से 200 पौधे दिए जाएंगे। जिन स्कूलों में जगह का अभाव है, उन स्कूलों के मुखिया अपने स्तर पर पौधों की संख्या तय करेंगे।
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी डीईओ को पत्र भेजकर पौधरोपण अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। हर घर दस्तक अभियान के तहत विद्यार्थियों के माध्यम से पौधे वितरित कराने की योजना बनाई गई है। वन विभाग से पौधे शिक्षा विभाग लेकर स्कूलों को भेजेगा। अगर फिर भी पौधे कम पड़ते हैं। उस स्थिति में पौधे प्राइवेट नर्सरी से खरीदे भी जा सकते हैं। इसका बजट पहले ही स्कूलों को विभाग की ओर से दिया जा चुका है।
स्कूलों के साथ हर घर दस्तक अभियान की एक्टिविटी की मासिक रिपोर्ट मुखिया तैयार करेंगे। यह रिपोर्ट बीईओ को भेजनी होगी, ताकि कंपाइल कर जिला शिक्षा विभाग में भेजी जा सके। अभियान से जुड़ने पर बच्चों को पौधों का महत्व पता लगने के साथ उनके नामों के बारे जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
शैक्षणिक सत्र 2024-2025 के अंतर्गत चलने वाली पौधारोपण अभियान में यूथ क्लब के साथ ईको क्लब का सहयोग लिया जाएगा। स्कूल परिसर में औषधीय पौधे रोपित किए जाने हैं। इन पौधों को रोपित करने के फोटो भी स्कूलों में किए जाएंगे। हर विद्यार्थी के लिए पौधारोपण में भाग लेना अनिवार्य है। पौधरोपण का वीडियो बनाकर मुखिया को अपने ब्लॉक के अधिकारी को भेजना होगा। पौधरोपण हर किसी को करना चाहिए। स्कूलों में विद्यार्थी पौधरोपण करेंगे।