फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students will get books before the start of the new session

Rewari News: नया सत्र शुरू होने से पहले विद्यार्थियों को मिलेंगी पुस्तकें

Tue, 25 Feb 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 25 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Students will get books before the start of the new session
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को इस बार नए सत्र में समय से पुस्तकें मुहैया करा दी जाएंगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने पहले से ही योजना बना ली है। समय से पुस्तकें मिलने से अध्यापकों को भी पढ़ाने में सहूलियत होगी।
हर साल आधा सत्र बीत जाने के बाद विद्यालयों में किताबें आती थीं, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती थी। ऐसे में शिक्षा विभाग ने इस बार सत्र की शुरू होने से पहले पुस्तकें पहुंचाने की योजना बनाई है। विभाग की ओर से दिसंबर माह में ही विद्यालयों से डिमांड मांग ली गई थी। डिमांड के लिए विभाग ने एमआईएस पोर्टल में संशोधन भी किया था, जिसमें पुस्तकें मांगने का विकल्प जोड़ा था। जिले के सभी राजकीय विद्यालयों ने अपनी डिमांड एमआईएस पोर्टल पर भेज दी है। इस प्रक्रिया से जहां अध्यापकों को डिमांड भेजने में आसानी रहीं। वहीं, विभाग को डिमांड तुरंत मिल भी गई है। विभाग की ओर से इस बार पाठ्य पुस्तक में भी बदलाव किए जा रहे हैं। इस पर विभाग ने विद्यालयों से दोबारा डिमांड मांगी है। प्रक्रिया सरल होने के चलते अध्यापकों ने तेजी से दोबारा डिमांड भेज दी है। अब पुस्तकों में बदलाव अंतिम चरण में है। एससीईआरटी की ओर से पुस्तकों सदस्यों को भेज दी है। प्रतिक्रिया मिलने के बाद पुस्तकों की छपाई शुरू की जाएगी। विभाग ने एक महीने में जिले के सभी विद्यार्थियों के लिए पुस्तकें प्रकाशित करने का लक्ष्य रखा है, ताकि अप्रैल में पुस्तकें भिजवा दी जाएं। बता दें कि राजकीय विद्यालयों में पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को निशुल्क पुस्तकें दी जाती हैं।
विज्ञापन

-

वर्जन
विद्यार्थियों को इस साल परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। विभाग की ओर से एमआईएस पोर्टल पर किताबों की डिमांड की गई थी। अप्रैल के पहले सप्ताह में पुस्तकें आने की संभावना है।-चरण सिंह, जिला एफएलएन कोऑर्डिनेटर, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed