{"_id":"65b699f87f24d53e110b2bea","slug":"students-will-be-given-a-tour-of-industrial-units-and-institutions-rewari-news-c-198-1-rew1001-200124-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विद्यार्थियों को औद्योगिक इकाइयों व संस्थानों का कराया जाएगा भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विद्यार्थियों को औद्योगिक इकाइयों व संस्थानों का कराया जाएगा भ्रमण
Sun, 28 Jan 2024 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 28 Jan 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए जिले के सरकारी विद्यालयों में वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को फील्ड विजिट कराई जाएगी। विद्यार्थियों को स्किल अनुसार औद्योगिक इकाइयों व संस्थानों का भ्रमण कराया जाएगा। संबंधित स्किल अनुसार विशेषज्ञों से द्वारा व्याख्यान भी दिया जाएगा।
विद्यार्थियों की यह फील्ड विजिट अक्तूबर माह में आरंभ होनी थी, लेकिन बजट की अप्रूवल नहीं मिलने के कारण यह विजिट आरंभ नहीं हो पाईं। अब विभाग की तरफ से संशोधित शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। विद्यार्थियों को प्रायोगिक ज्ञान बढ़ाने के उद्देश्य से यह विजिट कराई जा रही है, जिसमें मुख्य रूप से औद्योगिक इकाई, आइटीआइ, बहुतकनीकी संस्थान, महाविद्यालय, अस्पताल, खेत आदि शामिल रहेंगे। जिले के 41 स्कूलों में वोकेशनल कोर्स चल रहे हैं। इन विद्यालयों में नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थी आइटी, रमैन बैंकिंग, आटोमोबाइल, ब्यूटी एंड सह वेलनेस, हेल्थ केयर, कृषि, फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स, का रिटेल, सिक्योरिटी, परिधान एवं घरेलू साज-सज्जा स्किल में अध्ययनरत हैं। इनमें 7000 के करीब विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। प्रत्येक कक्षा के विद्यार्थियों को दो-दो विजिट कराई जाएगी। इसको लेकर हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए हैं।
वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई कर रहे सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों की फील्ड विजिट आरंभ हो गई है। संबंधित स्किल अनुसार विशेषज्ञों से द्वारा व्याख्यान भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह, डीपीसी, समग्र शिक्षा