फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students will be able to apply online for admission in 18 colleges from today

18 कॉलेजों में दाखिले के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे विद्यार्थी

Sun, 31 Jul 2022 10:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Students will be able to apply online for admission in 18 colleges from today
रेवाड़ी। बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी सोमवार से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जिले में 11 राजकीय, चार अनुदान प्राप्त और तीन सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में हर साल करीब दस हजार से अधिक विद्यार्थी स्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन करते हैं। इस बार सोमवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आरंभ हो रही है। इस बार आवेदन के लिए ज्यादा समय नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

आठ अगस्त तक ही आवेदन करने होंगे। यदि उच्चतर शिक्षा निदेशालय आठ अगस्त के बाद ऑनलाइन आवेदन की तारीख नहीं बढ़ाता है तो विद्यार्थियों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसलिए आठ अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन करने होंगे। बाद में सीटें बचती हैं तो दो काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदन के लिए संबंधित कॉलेज के लिए ही पोर्टल फिर से खुल सकेगा।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 15 जून को तथा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 22 जुलाई को परिणाम घोषित किया था। तभी से कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया आरंभ होने का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों की उत्सुकता बढ़ हुई थी। विद्यार्थी उच्चतर शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान छात्राओं को 50 रुपये, हरियाणा डोमिसाइल वाले अनुसूचित जाति के छात्र और छात्राओं को भी 50 तथा अन्य वर्ग के विद्यार्थियों को 100 रुपये पंजीकरण शुल्क के रूप में जमा कराने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेदन करते वक्त दें ध्यान
विद्यार्थियों को आवेदन करते वक्त बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। ऑनलाइन आवेदन के दौरान कालेज चयन की प्राथमिकता, विषय चयन और आरक्षण वर्ग की कैटेगरी भरते वक्त एहतियात बरतने की जरूरत है। अपनी नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, अपना मोबाइल नंबर, ई-मेल आदि जरूर साथ रखने चाहिए।

यह है दाखिला कार्यक्रम
एक से आठ अगस्त : विद्यार्थियों की ओर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, आवेदन पत्र और कागजात जमा कराए जा सकेंगे।
दो से नौ अगस्त : विद्यार्थियों की ओर से किए गए आवेदन के आधार पर ऑनलाइन कागजात सत्यापन।
12 अगस्त : प्रथम मेरिट लिस्ट जारी।
13 से 16 अगस्त : प्रथम मेरिट लिस्ट के विद्यार्थी फीस भर सकेंगे।
19 अगस्त : द्वितीय मेरिट लिस्ट जारी।
20 से 23 अगस्त: द्वितीय मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थी फीस भर सकेंगे।
26 अगस्त : बची हुई सीटों पर काउंसिलिंग।
-------------------------------------------
अधिकारी का वर्जन:
उच्चतर शिक्षा निदेशालय के पोर्टल पर विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने होंगे। आवेदन के समय विद्यार्थियों को सभी कागजात साथ रखना चाहिए। ताकि परेशान होना नहीं पड़े। नजदीकी कॉलेजों में जाकर आवेदन करते हैं तो और बेहतर होगा। विद्यार्थी टोल फ्री नंबर 1800-180-2133 या हेल्प डेस्क की ईमेल आइडी पर भी संपर्क कर सकते हैं।
-डॉ. अभय सिंह यादव, प्रिंसिपल, केएलपी पीजी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed