{"_id":"6abead3a40134908e5021004","slug":"students-will-also-understand-the-functioning-of-industrial-units-rewari-news-c-198-1-rew1001-246430-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: औद्योगिक इकाइयों की कार्यप्रणाली को भी समझेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: औद्योगिक इकाइयों की कार्यप्रणाली को भी समझेंगे विद्यार्थी
Fri, 02 Oct 2026 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
चार दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना हो रहे विद्यार्थी। विवि
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग के 48 विद्यार्थियों का दल चार दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के लिए हिमाचल प्रदेश के मैकलोडगंज और धर्मशाला के लिए रवाना हुआ।
कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केवल किताबी ज्ञान से प्रबंधन की बारीकियों को पूरी तरह नहीं समझा जा सकता। शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक परिस्थितियों से जोड़ने का अवसर देते हैं। इससे निर्णय क्षमता, नेतृत्व, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास होता है।
कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ उनके सामाजिक और व्यावसायिक विकास पर भी ध्यान दे रहा है। ऐसे भ्रमण विद्यार्थियों को नए परिवेश और व्यावसायिक चुनौतियों को करीब से समझने का अवसर देते हैं।
विज्ञापन
प्रबंधन विभाग की अध्यक्ष प्रो. रितु बजाज ने बताया कि भ्रमण विद्यार्थियों में टीम भावना, सामाजिक जिम्मेदारी और व्यावहारिक निर्णय क्षमता विकसित करने में सहायक होगा।
फैकल्टी इंचार्ज डॉ. सुशांत यादव ने बताया कि विद्यार्थी त्रियुंड ट्रेक, भागसूनाग मंदिर एवं जलप्रपात, दलाई लामा मंदिर, धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम और बगलामुखी मंदिर का दौरा करेंगे। साथ ही स्थानीय औद्योगिक इकाइयों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में उत्पादन, मार्केटिंग, एचआर और वित्तीय प्रबंधन की जानकारी लेंगे। डॉ. जसविंदर सिंह और डॉ. प्रियंका रंगा भी शिक्षक प्रभारी के रूप में विद्यार्थियों के साथ रवाना हुए।