{"_id":"6aecd0af62d86ccc710bfd64","slug":"students-were-informed-about-ways-to-protect-themselves-from-cyber-fraud-rewari-news-c-198-1-rew1001-248314-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए
Fri, 06 Nov 2026 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूक करती पुलिस की टीम। स्रोत : स्कूल
- फोटो : Archive
रेवाड़ी। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक सीमा की टीम ने गांव जाट सायरावास स्थित राजकीय स्कूल में वीरवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ को साइबर ठगी से बचाव के तरीके बताए गए।
कार्यक्रम में पीएसआई मनीष ने बताया कि साइबर अपराधी ऑनलाइन जॉब, टास्क फ्रॉड और फर्जी कॉल के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। थोड़ी सी लापरवाही से लोग अपनी मेहनत की कमाई गंवा सकते हैं। इसलिए सतर्कता बेहद जरूरी है।
उन्होंने विद्यार्थियों को किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक पासवर्ड और यूपीआई पिन साझा नहीं करने की सलाह दी। व्हाट्सएप और एसएमएस पर आने वाले संदिग्ध लिंक से दूर रहने और केवल अधिकृत एप स्टोर से ही एप डाउनलोड करने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस, सीबीआई या अन्य सरकारी एजेंसियों के नाम पर डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर पैसे मांगने वाले फर्जी कॉल से सावधान रहें। क्यूआर कोड स्कैन करने और यूपीआई पिन डालने से खाते से पैसे कट सकते हैं।
पुलिस टीम ने बताया कि साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या शिकायत दर्ज कराएं। शुरुआती एक से दो घंटे में शिकायत करने से ठगी की रकम को बैंक खातों में ब्लॉक कराने की संभावना बढ़ जाती है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और स्टाफ को डिजिटल लेनदेन के दौरान सावधानी बरतने का संदेश दिया गया।